फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bodies of a teenage boy and girl found on railway tracks

Prayagraj News: रेलवे ट्रैक पर मिले किशोर-किशोरी के शव

Fri, 07 Aug 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 07 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bodies of a teenage boy and girl found on railway tracks
घूरपूर -घटना-स्थल जहां नाबालिग प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की थी।
बसवार गांव के एक किशोर और एक किशोरी के क्षत-विक्षत शव बृहस्पतिवार सुबह गांव के सामने से गुजरे रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। दोनों बुधवार शाम से लापता थे। गांव में चर्चा है कि दोनों के बीच नजदीकी रिश्ता था। वह शादी करना चाहते थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 17 वर्षीय किशोर पिता के बालू के कारोबार में हाथ बंटाता था। बुधवार शाम को वह घर से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चला गया था। रातभर उसकी तलाश की गई। बृहस्पतिवार सुबह उसकी खोजबीन हो रही थी तभी पता चला कि रेलवे ट्रैक पर किशोर और किशोरी के शव पड़े हैं।
विज्ञापन

परिवार के लोग रेलवे ट्रैक पर पहुंचे तो दोनों के शव पुलिस ले जा चुकी थी। परिजन घूरपुर थाने पहुंचे। वहां कपड़े और सामान देखकर शव की पहचान की। थोड़ी देर बाद पता चला कि घर के पास की 15 वर्षीय किशोरी भी रात से ही लापता है। उसके परिजन भी तलाश कर रहे थे। उन्हें घटना की जानकारी हुई तो वह भी थाने पहुंचे। कपड़े से ही किशोरी के शव की भी पहचान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से दोनों में नजदीकी रिश्ता था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन वे गैर बिरादरी थे। घटना के संबंध में गांव में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
किशोर के घरवालों ने बताया कि वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई मुंबई में निजी कंपनी में काम करता है। बाकी दो भाई छोटे हैं। किशोरी के घरवालों ने बताया कि उसने आठवीं तक पढ़ाई की थी। एक वर्ष से घर पर मां का हाथ बंटा रही थी। घटना के कारण पर दोनों ही परिवारों की ओर से कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई।
घूरपुर थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर किशोर-किशोरी की ट्रेन से कटकर मौत की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।

जिद्दी था किशोर
गांव वाले बताते हैं कि किशोर बचपन से ही जिद्दी स्वभाव का था। वह जो जिद कर लेता था, उसे पूरा करके ही मानता था। बड़े भाई ने कई बार मुंबई चलकर कुछ कामकाज करने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed