फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Blow two lakh cash and precious jewels from marriage hall

मैरिज हाल से दो लाख नगदी व कीमती गहने उड़ाए

Sun, 26 Jan 2020 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Blow two lakh cash and precious jewels from marriage hall
Blow two lakh cash and precious jewels from marriage hall
मैरिज हॉल से दुल्हन के जेवर, दो लाख नकद चोरी
विज्ञापन

प्रयागराज। कर्नलगंज स्थित राम वाटिका में चल रहे शादी समारोह से दुल्हन के जेवर व दो लाख नकद चोरी कर लिए गए। घटना की जानकारी के बाद वहां हड़कंप मच गया। शिकायत पर पुलिस पहुंची और जांच के बाद चली आई। पुलिस ने बताया कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
अजीत कुमार श्रीवास्तव कीडगंज के पुराना बैरहना के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अनुकृति की शादी 23 जनवरी को कर्नलगंज स्थित श्रीराम वाटिका से थी। रात लगभग 11.45 बजे जयमाल की रस्म चल रही थी। तभी किसी ने उनकी पत्नी सुदक्षिणा का लाल रंग का बैग उड़ा दिया। बैग में दो लाख नकद, लगभग आठ तोले का जेवर व विदाई के लगभग 100 लिफाफे थे, जिसमें नकदी भरी हुई थी। बेटे सत्यार्थ ने सूचना दी तो पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

इसके बाद मैनेजर अलोक को फोन कर बुलाया गया। मैनेजर ने कार्यालय का कमरा खोल कर सीसीटीवी फुटेज चेक करना चाहा तो पता चला कि जिस जगह घटना हुई, वहां लगा कैमरा खराब था। अजीत ने शक जताया कि घटना मैरिजहाल के कर्मचारियों की मिलीभगत से अंजाम दी गई। उन्होंने कर्नलगंज थाने में लिखित शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed