फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP will bring against the district panchayat president

जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा लाएगी अविश्वास प्रस्ताव

Sat, 28 Apr 2018 02:11 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 28 Apr 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह के खिलाफ भाजपा जल्द अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की अनुमति के बाद स्थानीय नेताओं ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। खास यह कि रेखा सिंह तथा उनके पति अशोक सिंह ने भाजपा में शामिल होने का दावा किया है। इन दावाें के बीच पूर्व विधायक दीपक पटेल के आवास पर पार्टी के जिलाध्यक्षों, विधायकों तथा अन्य नेताआें की बैठक में जल्द से जल्द अविश्वास प्रस्ताव लाने पर चर्चा हुई। नेताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष के भाजपा में शामिल होने पर भी सवाल उठाया है।
विज्ञापन



दीपक पटेल का कहना है कि आठ-दस दिनों में अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। इस बाबत मंगलवार को बैठक हुई थी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अरुण अग्रवाल का कहना है कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अनुमति दे दी है। लखनऊ में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, संगठन मंत्री सुनील बंसल ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कहा है। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं को इसके लिए तैयारी करने का निर्देश दिया है। इसी बाबत दीपक पटेल के आवास पर विधायकों तथा अन्य नेताओं की बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में शामिल फाफामऊ के विधायक विक्रमाजीत मौर्य का कहना है कि जल्द ही अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


गजब! भाजपा में गए भाजपाइयों को खबर नहीं
जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह और उनके पति पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह के सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर सवाल खड़े हो गए हैं। जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह का कहना है चार महीने पहले राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने उन्हें भाजपा ज्वाइन कराई। मगर यह बात अब तक छिपी कैसे रही, यह भाजपाइयों को हैरान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता का कहना है कि जिला या महानगर इकाई की संस्तुति के बाद ही किसी को पार्टी में शामिल किया जाता है, लेकिन अशोक सिंह तथा रेखा सिंह के भाजपा में शामिल होने की उन्हें जानकारी नहीं है। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अरुण अग्रवाल और दीपक पटेल का कहना है भाजपा में शामिल होने की एक प्रक्रिया है। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे पद पर रहते हुए कोई पार्टी ज्वाइन नहीं कर सकता। इससे पहले इस्तीफा देना होगा। इन नेताओं ने भाजपा में शामिल होने के अशोक सिंह के दावे पर आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed