फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP relief from postponement of block chief and district panchayat president

ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव टलने से भाजपा को राहत

Mon, 10 May 2021 01:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 May 2021 01:16 AM IST
सार

  • जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा को 29 और वोटों की जरूरत 
  • निर्दलीय प्रत्याशियों से समर्थन पाने के लिए मिला समय, 15 जून के बाद चुनाव संभव 

विज्ञापन
BJP relief from postponement of block chief and district panchayat president
prayagraj news : पंचायत चुनाव - फोटो : prayagraj

विस्तार

सूबे के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी के जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव अभी ना कराने के बयान के बाद भाजपाइयों को खासी राहत मिली है। प्रयागराज में केवल 14 जिला पंचायत सदस्य जीतने की वजह से भाजपा को अब जिला पंचायत अध्यक्ष के 43 सदस्यों का समर्थन हासिल करने के लिए काफी वक्त मिल गया है। पार्टी के नेता भी कह रहे हैं कि अब उन्हें चुनावी रणनीति बनाने में ज्यादा आसानी होगी।
विज्ञापन


प्रयागराज में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पिछले दो दशक से सत्ता पक्ष के प्रत्याशी के ही खाते में आती रही है। सूबे में वर्ष 2017 से भाजपा सत्ता में है और निवर्तमान अध्यक्ष रेखा सिंह पहले भले ही सपा में रही हो लेकिन बाद में वह भाजपा में ही आ गई। हालांकि उन्हें तमाम अड़चनों का भी सामना करना पड़ा लेकिन वह अपना कार्यकाल पूरा करने में जरूर कामयाब हो गई। इस बार जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भाजपा के खाते में महज 14 सीटें ही आईं हैं।
विज्ञापन


यहां जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए 43 सीट का जादुई आंकड़ा भाजपा को हासिल करना है। सपा ने जिला पंचायत सदस्य के लिए इस बार भाजपा से ज्यादा सीट पाने का दावा किया है। हालांकि किंग मेकर की भूमिका में निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य ही  हैं। जिले की 84 सीटों में 30 से ज्यादा सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में आई हैं। इस वजह से भाजपा और सपा दोनों ही दल निर्दलीय प्रत्याशियों को अपने पक्ष में करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव 15 से 20 मई के मध्य ही होना था, लेकिन प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामले को देखते हुए अब यह चुनाव 15 जून के बाद ही संभव है। इस वजह से भाजपा और सपा दोनों ही दलों को पर्याप्त समय मिल गया है। दरअसल भाजपा के लिए परिस्थिति इस बार विपरीत है। उसके 14 सदस्य ही जीतकर आने से वह बहुमत से 29 वोट दूर है। ऐसे में बहुमत पाने में वही प्रत्याशी सफल हो सकेगा जो दूसरे दलों में सेंधमारी करेगा। इसके लिए सभी तरह के तरीके इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इस बारे में ब्लॉक प्रमुख रहे अशोक सिंह का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का ही बनेगा। कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा का समर्थन करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed