फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली पर पटाखे जलाते समय झुलसी भाजपा सासंद रीता बहुगुणा जोशी की पोती, इलाज के दौरान मौत

Tue, 17 Nov 2020 05:10 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 17 Nov 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Rita Bahuguna Joshi granddaughter dies while burning firecrackers during diwali
पटाखे जलाते समय झुलसी भाजपा सासंद रीता बहुगुणा जोशी की पोती, मौत - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश की प्रयागराज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिवाली की रात पटाखे जलाते वक्त उनकी छह वर्षीय पोती कीया बुरी तरह झुलस गई थी, जिसकी मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। 

BJP MP Rita Bahuguna Joshi granddaughter dies while burning firecrackers during diwali
पटाखे जलाते समय झुलसी भाजपा सासंद रीता बहुगुणा जोशी की पोती, मौत - फोटो : अमर उजाला

दिवाली की रात पटाखे से झुलसने के बाद कीया को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। दिवाली के दिन सांसद की बहू रिचा बेटी कीया को लेकर पोनप्पा मार्ग स्थित अपने मायके गईं थीं।

BJP MP Rita Bahuguna Joshi granddaughter dies while burning firecrackers during diwali
पटाखे जलाते समय झुलसी भाजपा सासंद रीता बहुगुणा जोशी की पोती, मौत - फोटो : अमर उजाला

सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ल के अनुसार वहां बहुत सारे बच्चे घर की छत पर खेल रहे थे। इस दौरान किसी ने पटाखा जलाया जिससे कीया बुरी तरह झुलस गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके 60 प्रतिशत तक जलने की जानकारी दी थी। सांसद के इकलौते बेटे मयंक की शादी 2007 में हुई थी। कीया उनकी इकलौती बेटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MP Rita Bahuguna Joshi granddaughter dies while burning firecrackers during diwali
पटाखे जलाते समय झुलसी भाजपा सासंद रीता बहुगुणा जोशी की पोती, मौत - फोटो : अमर उजाला

मालूम हो कि अभी कुछ ही दिन पहले रीता बहुगुणा जोशी की बहू रिचा के साथ पोती कीया कोरोना पॉजीटिव पाई गई थीं। तीनों को पीजीआई लखनऊ से मेदांता दिल्ली शिफ्ट किया गया था, जहां सांसद के पति पीसी जोशी पहले से एडमिट थे। तबीयत बिगड़ने पर सांसद को आईसीयू में एडमिट कराना पड़ा था।

विज्ञापन
BJP MP Rita Bahuguna Joshi granddaughter dies while burning firecrackers during diwali
पटाखे जलाते समय झुलसी भाजपा सासंद रीता बहुगुणा जोशी की पोती, मौत - फोटो : अमर उजाला

15 सितंबर को वह आईसीयू से बाहर आई थीं और अस्पताल में ही अपने पति का जन्मदिन मनाया था। 21 सितंबर को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। उसके बाद दिल्ली स्थित आवास में क्वारंटीन रहीं। ठीक होने के बाद प्रयागराज दीपावली मनाने आई थीं कि इतना बड़ा हादसा हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed