इस बार दिवाली पर शनिवार को ग्रहों की अनुकूल दशा कोविड-19 के बावजूद सुख,समृद्धि और सौभाग्य का मार्ग प्रशस्त करेगी। स्वग्रही शनि आर्थिक समृद्धि दिलाने वाले ग्रह गुरु के साथ अपनी कक्षा में रहेगा। ऐसे में इस बार की दिवाली कार्य सिद्धि के लिए प्रबल योग लेकर आएगी। ज्योति पर्व पर महालक्ष्मी, गणेश की पूजा के साथ ही शहर का हर कोना ज्योर्तिमय हो जाएगा। इससे पहले रंग-बिरंगी झालरों से सिवलिप लाइंस से लेकर पुराने शहर की सड़कों, गलियों तक को सजा दिया गया है।
Diwali 2020 : दिवाली पर आज सुख, समृद्धि और सौभाग्य का संगम, जानें दिवाली पर पूजन का शुभ मुहुर्त
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 14 Nov 2020 01:06 AM IST
सार
- आयुष्मान योग में सुबह 7:30 बजे तक करें पूजा
- सौभाग्य योग 7:31 बजे आरंभ होने पर दीपोत्सव की पूजा
- स्वाति नक्षत्र में सर्वार्थ सिद्धि योग में रात 8:09 बजे तक लक्ष्मी पूजा का विशेष मुहूर्त है। इसमें प्रदोष काल में शाम 5:13 बजे 7:11 बजे तक स्थिर बृष लग्न में लक्ष्मी पूजा का महायोग।
- महापूजा, काली पूजा, तांत्रिक एवं मंत्र सिद्धियां स्थिर सिंह लग्न में रात 11: 49 बजे से 2:04 बजे तक। इसी लग्न में लक्ष्मी के साथ इंद्र , कुबेर की भी पूजा की जाएगी और कमला महाविद्या की सिद्धि भी इसी लग्न में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन