{"_id":"688539c4f9969802470c7c64","slug":"bjp-is-hell-bent-on-destroying-democracy-and-constitution-naresh-uttam-allahabad-news-c-407-1-sald1007-5319-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने पर आमादा है भाजपा: नरेश उत्तम पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने पर आमादा है भाजपा: नरेश उत्तम पटेल
विज्ञापन
फूलपुर के बाबूगंज में आयोजित समाजवादी पार्टी संविधान मान स्तम्भ स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा देश में लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने पर आमादा है। देश व प्रदेश की सत्ता में बैठी भाजपा संविधान के अनुसार काम नहीं करना चाहती है। यह बातें शनिवार को फूलपुर के बाबूगंज में आयोजित संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस के अवसर पर सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहीं। इस दौरान आरक्षण बचाओ और पीडीए मजबूत करो का नारा दिया गया।
उन्होंने कहा कि भाजपा संसद में पुलवामा, मतदाता पुनरीक्षण, किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं सहित आम जनमानस के किसी समस्यात्मक मुद्दे पर बहस नहीं करना चाहती है। देश में पूंजीवादी ताकतों के बढ़ते प्रभाव को गंभीर बताते हुए कहा कि इस समस्या का समाधान सिर्फ समाजवादी रास्ते पर चलकर ही पाया जा सकता है। उन्होंने डॉ. लोहिया व मुलायम सिंह यादव के विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया।
सहसों चौराहे पर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। 26 जुलाई आरक्षण दिवस को समाजवादी पार्टी ने संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस के रूप में मनाया। स्थापना की पहली वर्षगांठ पर सपाइयों ने संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह स्तंभ पीडीए की एकता और मजबूती के लिए प्रेरणा और ऑक्सीजन प्रदान करता रहेगा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आरएसएस के इशारे पर भाजपा देश में धार्मिक उन्माद पैदा कर आपसी भाईचारे को खत्म करने पर तुली है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में जनता के समर्थन की अपील की है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, वकार अहमद, डॉ. परवेज अहमद, विधायक प्रतापपुर विजमा यादव, विधायक हंडिया हाकिम लाल बिंद, विधायक सोरांव गीता शास्त्री, सुषमा पासी, संगीता पटेल, आशुतोष तिवारी मौजूद रहे।