फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bird Flu: Poultry demand declines, prices fall by up to 30 percent

बर्ड फ्लू: मुर्गे की मांग घटी, दाम में 30 प्रतिशत तक की गिरावट

Wed, 13 Jan 2021 12:26 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bird Flu: Poultry demand declines, prices fall by up to 30 percent
बर्ड फ्लू: मुर्गे की मांग घटी, दाम में 30 प्रतिशत तक की गिरावट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दोआबा में एक भी मामला नहीं मिलने के बावजूद बर्ड फ्लू का लोगाें में खौफ है। मुर्गे के दाम में तीन दिनों के भीतर करीब 30 फीसदी तक की गिरावट दर्ज हुई है। पहले मुर्गा से 100 रुपये प्रतिकिलो बिकता था। बाजार में मांस 180-200 रुपये था, लेकिन अब दामों के गिरने से मुर्गा तकरीबन 70 रुपये किलो और मांस 140 रुपये में बिक रहा है। कारोबारियों के मुताबिक इसकी खपत कम हो र्गई है।
कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन में दुकानें बंद रहीं। जिसका असर मीट और अंडे के कारोबार पर भी पड़ा है। फिर अनलॉक होने के बाद कोरोना संक्त्रस्मण ने तेजी पकड़ी तो लोग खुद ही मांस और अंडा खाने से परहेज करने लगे। जैसे-तैसे इस कारोबार को कुछ गति मिली ही थी कि अब बर्ड फ्लू ने देश के कई राज्यों में दस्तक दे दी। शासन स्तर से निर्देश मिलने पर जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। बर्ड फ्लू के शोर का अंडा कारोबार भी काफी असर पड़ा है। एक अंडा अब तक सात रुपये का बाजार में बिक रहा था, अब एक रुपये की गिरावट हुई है। वहीं बिक्त्रस्ी भी घटकर आधी रह गई है। अंडे के थोक विक्त्रस्ेता गुलाम अहमद ने बताया कि अब तक तकरीबन चार हजार अंडे प्रतिदिन बिकते थे, लेकिन बर्ड फ्लू के शोर के बाद ढाई से तीन हजार अंडे ही बिक रहे हैं। प्रति क्रेट 30 रुपये की गिरावट आई है।
विज्ञापन

.......
बाहर से आने वाले अंडे, चूजे व मुर्गा-मुर्गी पर 24 तक प्रतिबंध
मंझनपुर। जिले में 24 जनवरी तक दूसरे जनपदों एवं प्रांतों से आने वाले अंडे, मुर्गा-मुर्गी और चूजे नहीं आएंगे। बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए शासन के निर्देश पर रोक लगा दी गई है। हालांकि अंडों को लेकर स्थानीय उत्पादन एवं प्रयोग पर कोई रोक नहीं लगने से कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। पशुपालन विभाग को सतर्क रहने और केस मिलने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed