फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike riders injured in Scorpio collision, two dead among five

Prayagraj News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार पांच घायलों में दो की मौत

Sat, 21 Feb 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 21 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Bike riders injured in Scorpio collision, two dead among five
बेकाबू स्कॉर्पियो ने बृहस्पतिवार को रात बरात में जा रहे दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। उपचार के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सोरांव थाना क्षेत्र के ग्राम जमुई निवासी छेदीलाल की बरात बृहस्पतिवार को रात में मऊआइमा के ग्राम शहबाजपुर गई थी। उसी में शामिल होने के लिए छेदीलाल के पांच दोस्त दो बाइकों से जा रहे थे। बताया गया है कि ग्राम छपाई बाग की ओर से प्रयागराज की ओर जा रही बेकाबू स्कॉर्पियो ने ग्राम मंगानापुर फोरलेन की डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे दिशा में जाकर बरातियों की बाइकों को रौंदते हुए सड़क किनारे गड्ढे में गिर कर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

स्कॉर्पियो पर सवार सभी भाग निकले। बरात में शामिल होने बाइक से जा रहे सचिन कुमार पाल (18) पुत्र राम सरन, नीरज (20) पुत्र भागीरथी, अर्जुन सरोज (24) पुत्र धीरेन्द्र कुमार, दीपू पटेल (25) पुत्र दुग्विजय, पवन कुमार (18) पुत्र राजेन्द्र प्रसाद घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहले सीएचसी मऊआइमा ले गए। जहां डाक्टरों के जवाब देने पर सभी को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान देर रात नीरज कुमार की मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह घायल सचिन कुमार पाल की भी मौत हो गई। मृतक सचिन कुमार पाल की बहन संजू पाल निवासनीय जमुई सोरांव ने शुक्रवार को अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सचिन कुमार पाल आईटीआई का छात्र था। वह चार बहनों में इकलौता भाई था।

नीरज कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था

नीरज अविवाहित था। उससे बडे भाई नितिन, सूरज हैं। माता प्रभावती और पिता भागीरथी का हाल बेहाल है। मृतक नीरज गांव में अंडा की छोटी सी दुकान चलाता था। मऊआइमा के ग्राम मऊदोस्तपुर निवासी डाॅक्टर विंद्रा कुमार मौर्या पडाव चौराहे पर खडे थे, तभी तीव्र गति से छपाई बाग की ओर से आई स्कॉर्पियो ने डाॅक्टर विंद्रा को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि बेकाबू स्कॉर्पियो ने डाॅक्टर को टक्कर मारते हुए मंगनापुर में डिवाइडर तोड़ते हुए बाइक सवार बरातियों को रौंद कर दो की जान ले ली। जबकि घायल बरातियों में अर्जुन, दीपू पटेल, पवन, एसआरएन अस्पताल में भर्ती हैं।


इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी का कहना है कि दो युवकों के मरने की सूचना मिली है। तीन अन्य जख्मी हैं। प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। क्षतिग्रस्त स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया गया है। विधिक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed