फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike rider dies after being hit by a bus, wife and son critical

Prayagraj News: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी और बेटा गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a bus, wife and son critical
थाना क्षेत्र के कपारी चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के दौरान बाइक सवार युवक की बाइक और हेलमेट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जनपद रीवा, थाना जनेह क्षेत्र के ग्राम फुटौंधा पोस्ट बेलहा निवासी प्रदीप कुमार द्विवेदी उर्फ कल्लू (37) पुत्र माता प्रसाद द्विवेदी मंगलवार की सुबह पत्नी रंजना द्विवेदी (36) और बेटे पवित्र द्विवेदी के साथ दवा लेने प्रयागराज जा रहे थे। कपारी चौराहे के पास बांदा हाईवे पर शहर की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पीपीजीसीएल चौकी प्रभारी प्रभाकर सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मां-बेटे को गंभीर हालत में प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि प्रदीप कुमार घर के इकलौते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। बेटे के घायल होने के बाद बेटी पावनी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रदीप द्विवेदी ठेके पर सेल्समैन का काम करते थे। युवक की मौत की खबर सुन लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed