फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bike crashes into electric pole; one dead, two injured

Prayagraj News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल

Wed, 22 Jul 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 22 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bike crashes into electric pole; one dead, two injured
कोरांव। मृतक उमेश कुमार, फ़ाइल फोटो
थाना क्षेत्र के नेवढ़िया 42 गांव में मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब अनियंत्रित बाइक सड़क के किनारे स्थित बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

उमेश कुमार कोल (22) पुत्र कृष्णा प्रसाद कोल निवासी गजाधरपुर थाना कोरांव अपने दो साथियों साजन पुत्र दिनेश निवासी केड़वर व रूपेश पुत्र राम आसरे निवासी महुगट के साथ बरौधा की ओर जा रहा था। जैसे ही वे नेवढ़िया 42 गांव में पहुंचे कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में उमेश कुमार कोल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साजन व रूपेश घायल हो गए। रूपेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक उमेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed