फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kaushambi UP Road Accident News: Kaushambi: Eight people were killed after a truck overloaded with sand toppled over and fell on a car, last night

यूपी: कौशांबी में स्कॉर्पियो पर पलटा ट्रक, दूल्हे की बहन, चाची-मामी समेत आठ की मौत

Wed, 02 Dec 2020 11:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Dec 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi UP Road Accident News: Kaushambi: Eight people were killed after a truck overloaded with sand toppled over and fell on a car, last night
कौशाम्बी यूपी में सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। 
विज्ञापन


कड़ा कोतवाली के देवीगंज चौराहे के पास बुधवार तड़के गिट्टी लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़ी स्कार्पियो के ऊपर पलट गया। हादसे में दूल्हे की बहन, भांजा, चाची, चचेरी बहन, मामी और ममेरे भाई समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लड़कियों ने स्कार्पियो से कूदकर किसी तरह से जान बचाई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कोखराज के शहजादपुर गांव निवासी मोहनलाल गुप्ता (रिटायर सचिव सहकारी समिति) के बेटे पंकज अग्रहरि की मंगलवार को शादी थी। बरात कड़ा कोतवाली के देवीगंज स्थित एक गेस्ट हाउस गई थी। 

शादी समारोह में शामिल होने के बाद बुधवार तड़के तकरीबन चार बजे नागपुर (महाराष्ट्र) में रहने वाले रिश्तदार की स्कार्पियो से दूल्हे की बहन शशि देवी (35) पत्नी रमेश गुप्ता, भांजा ओम गुप्ता (08) पुत्र रमेश गुप्ता, भांजी श्वेता (13), निवासी अल्लापुर-प्रयागराज, चाची रोशनी देवी (50) पत्नी बसंतलाल गुप्ता, चचेरी बहन नेहा (18) पुत्री बसंतलाल गुप्ता, निवासी राजरूपपुर-प्रयागराज,  मामी पूनम देवी (42) पत्नी हनुमान प्रसाद, ममेरी बहन मुस्कान (15), साक्षी (13) पुत्री हनुमान प्रसाद, पड़ोसी सोनू तिवारी की बेटी सीमा तिवारी(16) समेत नौ लोगों को लेकर चालक घर शहजादपुर जा रहा था। 

अंधेरा होने के कारण चालक रास्ता भूल गया और गाड़ी कड़ा रोड के बजाय लेहदरी की तरफ मोड़ दी। देवीगंज चौराहे से लेहदरी की तरफ टर्न होते ही उसे भूल का एहसास हुआ तो वह गाड़ी खड़ीकर समझने लगा। इसी बीच गिट्टी लेकर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। 

हादसे में चालक शिवराज सरोज (23) पुत्र हरिनारायण निवासी बालकमऊ, कोखराज समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भांजी श्वेता और ममेरी बहन साक्षी ने गाड़ी से कूदकर किसी तरह जान बचाई। हादसे के बाद मची चीखपुकार सुन घटनास्थल पर भीड़ लग गई। 

कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से शवों को बाहर निकलवाया। सूचना के बाद पहुंचे डीएम अमित कुमार सिंह व एसपी अभिनंनदन ने घटना का जायजा लिया और सभी शवों को फौरन पोस्टमार्टम  हाउस भिजवाया। हादसे के बाद से दोनों पक्षों में कोहराम मचा हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed