फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bharatiya Kisan Union Prayag staged a sit-in, levelled allegations of corruption

Prayagraj News: भारतीय किसान यूनियन प्रयाग ने दिया धरना, भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

Fri, 30 Jan 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 30 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Bharatiya Kisan Union Prayag staged a sit-in, levelled allegations of corruption
विकासखंड परिसर में बृहस्पतिवार को सुबह से ही भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के बैनर तले किसानों व मजदूरों ने धरना-प्रदर्शन किया। यूनियन ने ग्राम पंचायतों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

धरनारत किसानों का कहना है कि शौचालय और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र लोगों तक नहीं पहुंच रहा है, जबकि अपात्रों को लाभ दिया जा रहा है। वहीं सड़क नाली, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था की जाए तथा ग्राम पंचायतों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस सेवा, जन्म प्रमाणपत्र, दवाइयों सहित अन्य जरूरी सेवाओं के नाम पर गरीब लोगों से वसूली की जा रही है। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन( प्रयाग) के जिला उपाध्यक्ष ऋषि पांडे के नेतृत्व में किसानों व मजदूरों ने खंड विकास अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई कि जल्द से जल्द सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन द्वारा बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान, मजदूर व यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed