फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bedsheet stolen from AC first coach of Prayagraj Express, passenger caught

Prayagaraj : प्रयागराज एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कोच से चादर चोरी, पकड़ा गया यात्री

Mon, 08 Apr 2024 06:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Apr 2024 06:45 PM IST
सार

प्रयागराज एक्सप्रेस रविवार की सुबह नई दिल्ली पहुंचने वाली थी। इस दौरान एसी फर्स्ट कोच में सफर कर रहे एक यात्री ने ट्रेन से उतरने से पहले दो चादरें अपने बैग में रख लीं। कोच सहायक इस दौरान हर केबिन में चादर, तकिये, तौलिया चेक कर रहे थे। एक केबिन में कोच सहायक को दो चादरें नहीं मिलीं।

विज्ञापन
Bedsheet stolen from AC first coach of Prayagraj Express, passenger caught
प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कोच में चादर चोरी होने का मामला सोमवार को सुर्खियों में रहा। बताया जा रहा है कि इसमें सफर कर रहे हाईप्रोफाइल यात्री ने रेलवे की दो चादर अपने बैग में छिपा ली। तब तक ट्रेन नई दिल्ली नहीं पहुंची थी। कोच सहायक ने चादर गायब होने की सूचना अपने इंचार्ज को दी तो मौके पर टीटीई भी आ गए। इस दौरान यात्री का बैग खुलवाया गया तो दोनों चादर उसमें मिलीं। घटना के बाद शर्मसार यात्री ने माफी मांगते हुए चादरें वापस कीं।

विज्ञापन


प्रयागराज एक्सप्रेस रविवार की सुबह नई दिल्ली पहुंचने वाली थी। इस दौरान एसी फर्स्ट कोच में सफर कर रहे एक यात्री ने ट्रेन से उतरने से पहले दो चादरें अपने बैग में रख लीं। कोच सहायक इस दौरान हर केबिन में चादर, तकिये, तौलिया चेक कर रहे थे। एक केबिन में कोच सहायक को दो चादरें नहीं मिलीं। ट्रेन चल रही थी। उसने यह बात अपने इंचार्ज को बताई। मौके पर टीटीई भी पहुंचे। बैग चेक करने के बाद हाईप्रोफाइल यात्री से चादरें वापस ली गईं। डीआरएम हिमांशु बडोनी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कराई है। संबंधित यात्री को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। यात्रियों से अपील की जाती है कि वह ऐसी घटनाओं को रोकने में हमारी मदद करें। ट्रेन में मिलने वाला चादर, तकिया, तौलिया आदि यात्रा के बाद सीट पर ही छोड़ दें। बता दें प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए एसी फर्स्ट का किराया प्रयागराज एक्सप्रेस में 2390 रुपये है। हालांकि, एसी फर्स्ट में चादर आदि चोरी होने के मामले कम ही आते हैं। जबकि, थर्ड एसी, एसी टू में हर वर्ष सैकड़ों की संख्या में चादर, तौलिया आदि चोरी हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed