फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bar and bench are two sides of a coin : Justice Singh

बार और बेंच एक सिक्के के दो पहलू हैं: जस्टिस सिंह

Wed, 05 Aug 2015 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 05 Aug 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
Bar and bench are two sides of a coin : Justice Singh
इलाहाबाद। हाईकोर्ट के चर्चित न्यायाधीश जस्टिस रवींद्र सिंह ने मंगलवार को सेवानिवृत्त होने के बाद बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बार और बेंच एक ही सिक्के के दो पहलू हैं दोनों को अलग करके नहीं देखा जा सकता है। अपने विदाई समारोह के बारे में उन्होंने कहा कि यह विदाई नहीं पुनर्मिलन समारोह है। बार में आकर मैं हमेशा महसूस करता हूं कि जैसे कोई बच्चा अपनी मां की गोद में आ गया हो। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि बार और बेंच परस्पर एक दूसरे का सम्मान करें।
विज्ञापन


जस्टिस सिंह युवा अधिवक्ताओं को नसीहत दी कि अधिवक्ता समाज का एक अलग वर्ग है जिसका महत्व आम लोगों से कहीं ऊपर है मगर वकीलों को अपने इस स्तर को बनाकर रखना होगा वरना जनमानस की धारणा उनके प्रति बदल जाएगी। समारोह में मुख्य न्यायमूर्ति डा. डीवाई चंद्रचूड ने भी अपने विचार व्यक्त किए। हाईकोर्ट बार एसोएिशन के अध्यक्ष आरके ओझा और महासचिव अशोक सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र तथा अन्य पदाधिकारियों ने जस्टिस सिंह को स्मृति के तौर पर हनुमान जी प्रतिमा भेंट की।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन पूर्व संयुक्त सचिव शशि प्रकाश सिंह ने किया। इस मौके पर हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति राकेश तिवारी, न्यायमूर्ति वीके शुक्ला, न्यायमूर्ति आरडी खरे, न्यायमूर्ति वी रमेश, न्यायमूर्ति मो. ताहिर, न्यायमूर्ति शशिकांत, न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी, न्यायमूर्ति रणविजय सिंह भी मौजूद थे। बार पदाधिकारियों ने सभी का फूलमाला पहना कर स्वागत किया। विदाई समारोह के मौके पर लाइब्रेरी हाल वकीलों से खचाखच भरा रहा। बार के पदाधिकारियों में सुनील सिंह, आनंद मोहन पांडेय, वीके पांडेय, रुचिर श्रीवास्तव, सिपाही लाल शुक्ला, सुधीर सिंह चंद्रौल, रणविजय सिंह, जनार्दन यादव, राजीव शुक्ला, हिमकन्या श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, केएम त्रिपाठी, जेबी सिंह सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed