{"_id":"631b9b5a1ac7512e6e5cc81c","slug":"bansgaon-police-took-the-body-of-the-young-man-who-injected-poison-to-his-family-and-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : जहर का इंजेक्शन लगाने वाले युवक के शव को घरवाले और प्रेमिका को ले गई बांसगांव पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : जहर का इंजेक्शन लगाने वाले युवक के शव को घरवाले और प्रेमिका को ले गई बांसगांव पुलिस
Sat, 10 Sep 2022 01:30 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:30 AM IST
सार
पोस्टमार्टम में विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद पिता, चाचा व अन्य परिजन शव लेकर चले गए। चर्चा इस बात की भी रही कि उन्होंने आरिफ की हत्या का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस तहरीर मिलने की बात से इंकार करती रही।
विज्ञापन
Crime Scene
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाईकोर्ट के सामने होटल में जहरीला इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी करने वाले आरिफ अंसारी के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को हुआ। परिजन देर शाम शव लेकर रवाना हो गए। उधर प्रेमिका को बांसगांव पुलिस अपने साथ ले गई। गौरतलब है कि बुधवार रात आरिफ ने सिविल लाइंस में हाईकोर्ट के पास स्थित होटल में खुदकुशी कर ली थी। बृहस्पतिवार को उसका पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। शुक्रवार को पिता खुर्शीद आया तब जाकर पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद पिता, चाचा व अन्य परिजन शव लेकर चले गए। चर्चा इस बात की भी रही कि उन्होंने आरिफ की हत्या का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस तहरीर मिलने की बात से इंकार करती रही।
विज्ञापन
उधर घटना की सूचना मिलने के बाद बांसगांव पुलिस भी आ गई। सिविल लाइंस थाने पहुंचकर बांसगांव की पुलिस लिखापढ़ी के बाद युवती को अपने साथ लेकर चली गई। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि युवती के अपहरण का मुकदमा बांसगांव थाने में दर्ज है। उसे बांसगांव पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। हत्या के आरोपों के बाबत उनका कहना है कि युवक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
यह था मामला
देवरिया के खुखुंदू इलाके का रहने वाला आरिफ (22) गोरखपुर में एक हास्पिटल में काम करता था। यहीं पर बांसगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली बीएससी द्वितीय वर्ष की 20 वर्षीय छात्रा से उसकी दोस्ती हो गई। 29 अगस्त को दोनों भाग निकले और प्रयागराज, लखनऊ, आगरा, अजमेर होते हुए सात सितंबर को दोबारा प्रयागराज आ गए। वकील से बात करने पर भी आश्वासन नहीं मिलने पर आरिफ निराश हो गया। वह दुकान से जहर और इंजेक्शन ले आया और छात्रा के सोने के बाद खुद को जहरीला इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी कर ली थी।