फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bamboo bridge... this is the path, walking is challenging

Prayagraj News: बांस का पुल... यही रास्ता, चलना चुनौती भरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Bamboo bridge... this is the path, walking is challenging
करनाईपुर क्षेत्र के कहली दुलहेपुर गांव में बांस के पुल बनाकर पार करते लोग - फोटो : samvad
बहरिया क्षेत्र के कहली गांव से बहने वाली मनसैता नदी और उमरनताल ड्राइगन नाले पर बने बांस के अस्थायी पुल से रोजाना करीब 500 से ज्यादा लोगों का खेत आना-जाना होता है। पुल जर्जर होने की वजह से आवागमन जोखिमभरा है। ग्रामीणों के मुताबिक, खेतों में बोई फसलों को लाने में सबसे ज्यादा कठिनाई होती है। अगर कभी पुल टूट जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि बारिश में नाले में पानी भर जाने पर पुल पार करना और भी खतरनाक हो जाता है। उन्होंने कहा कि कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से स्थायी पुल बनाने की मांग की गई लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है।
विज्ञापन

वर्जन
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. बीके सिंह को पुल निर्माण के लिए पत्र दिया गया था। उन्होंने जल्द निर्माण कराने का आश्वासन दिया है। - इंद्रजीत सरोज, जिला पंचायत सदस्य, कहली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम लोगों को खेत जाने-आने के लिए रोजाना बांस के पुल को पार करना पड़ता है। जो जोखिमभरा है। अगर अस्थायी पुल को स्थायी बना दिए जाए तो आसानी होगी। -उमाशंकर यादव, कहली।

पुल बनाने की मांग कई बार जनप्रतिनिधियों से की जा चुकी है लेकिन आश्वासन ही मिला। अभी तक पुल बनाने को लेकर कोई सुनवाई नहीं हुई। - दिलीप कुमार पटेल, कहली दुलहेपुर।


गांव की आबादी करीब 2000 है। अधिकांश लोगों का बांस के पुल से ही आवागमन होता है। बच्चे-बुजुर्ग भी इसी पुल का सहारा लेते हैं। जर्जर पुल पर स्थायी निर्माण जरूरी है। संदीप कुमार पटेल, कहली दुलहेपुर।

बारिश में सबसे ज्यादा खतरा रहता है। आने-जाने में बांस का पुल हिलता रहता है। जो वजह से डर लगता है। - भारत लाल पटेल, कहली दुलहेपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed