{"_id":"5de170858ebc3e54ad7179fb","slug":"bal-bharti-school-annual-conference-2019-allahabad-news-ald2615665127","type":"story","status":"publish","title_hn":"शानदार प्रस्तुति से दिल चुरा ले गए ‘अलीबाबा और चालीस चोर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शानदार प्रस्तुति से दिल चुरा ले गए ‘अलीबाबा और चालीस चोर’
विज्ञापन
Bal Bharti School annual conference 2019
- फोटो : CITY DESK
बाल भारती के वार्षिकोत्सव पर मेगा शो ‘किस्सा खुल जा सिम-सिम’
प्रयागराज। बाल भारती स्कूल के वार्षिकोत्सव पर अमन की दुआएं लेकर एक बार फिर तारे जमीं पर उतरे। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने ‘ऊं भूर्भुव स्व’ से शुरुआत कर ‘आओ सजदा करें हम अमन के लिए, इस धरा के लिए, इस गगन के लिए’ की मंगल कामना के साथ दर्शकों से रिश्ता जोड़ा। दो दिनी मेगा शो के पहले दिन शुक्रवार को वाल्टर पीटर लिखित एवं निर्देशित ‘किस्सा खुल जा सिम-सिम’ के मंचन के माध्यम से एक लोककथा को नए भारतीय संदर्भों से जोड़ते हुए कश्मीर से कन्याकुमारी की सांस्कृतिक विविधता और बहुलता का अद्भुत संगम पेश किया गया।
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से दीक्षित वाल्टर पीटर ने ‘थिएटर इन एजुकेशन’ शैली में अपने निर्देशकीय कौशल से अनगढ़ बच्चों को मंच का ऐसा पाठ पढ़ाया कि अली बाबा और चालीस चोर, दर्शकों का दिल चुरा ले गए। तकरीबन चौदह सौ विद्यार्थियों सहित सभी कर्मचारी, ट्रस्ट, प्रबंधन से जुड़े लोग किसी न किसी रूप में प्रस्तुति का हिस्सा बने। खुद प्रबंधक जफर बख्त ने सूत्रधार तो अंशु मालवीय ने सूफी बाबा फुरसत मियां का किरदार बखूबी निभाकर तालियां बटोरीं। अहमदाबाद से आए ध्वनि मुद्रक अंकित पटेल का ध्वनि संयोजन और लाल्टू दादा का प्रकाश संयोजन ने प्रस्तुति को प्रवाहपूर्ण बनाया।
प्रस्तुति में ज़रीना खान, अनीता पांडेय, अनुश्री पॉल, उप प्राचार्य मनोज बहल, प्राचार्य केके श्रीवास्तव, निदेशक डॉ.योगेश चंद्र त्रिपाठी, कीर्ति अग्रवाल, प्रीति झा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, कमल शर्मा, प्रत्यूष केसरवानी, अभिषेक सिंह, मसूद अहमद सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने योगदान किया। अंत में शूबी बख़्त ने सभी का शुक्रिया अदा किया। बतौर मुख्य अतिथि ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वीमेंस एसोसिएशन की उपाध्यक्ष सुभाषिनी अली ने अपनी नानी का जिक्र करते हुए शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। पूरी टीम को शुभकामनाएं और बच्चों को नसीहत दी, मौज के साथ ही खूब मन लगाकर पढ़ाई भी बेहद जरूरी है।

Bal Bharti School annual conference 2019- फोटो : CITY DESK
विज्ञापन