फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bajrang Dal laid siege to the Phulpur Kotwali demanding the arrest of the accused

Prayagraj News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बजरंग दल ने फूलपुर कोतवाली घेरा

Mon, 21 Sep 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 21 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal laid siege to the Phulpur Kotwali demanding the arrest of the accused
फूलपुर कोतवाली परिसर में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे बजरंग दल के कार्यकर
नगर पंचायत क्षेत्र में मांस की दुकानों को लेकर शनिवार को हुए विवाद के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फूलपुर कोतवाली का घेराव किया। सुबह करीब 10 बजे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए परिसर में धरने पर बैठ गए। काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद इंस्पेक्टर के 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पंचायत के पुराने मुख्य रेलवे फाटक के पास मांस की दुकानों को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और दुकानदारों के बीच विवाद हुआ था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दुकानों पर कथित रूप से गोमांस बेचे जाने का आरोप लगाया था। दुकानदारों ने आरोपों को गलत बताते हुए लाइसेंस होने और गोमांस की बिक्री नहीं किए जाने की बात कही थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार रात मामले में 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। मौके से मांस का नमूना लेकर विधिक परीक्षण के लिए भेजा गया है। रविवार को कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस से बातचीत के दौरान इंस्पेक्टर ने 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद कार्यकर्ता धरने से उठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed