{"_id":"64abe88f0060c98ab2016453","slug":"b-warrant-will-be-made-for-atiq-s-henchmen-police-will-apply-today-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Atiq Ahmed : अतीक के गुर्गों का बनेगा बी वारंट, पुलिस आज देगी अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atiq Ahmed : अतीक के गुर्गों का बनेगा बी वारंट, पुलिस आज देगी अर्जी
Mon, 10 Jul 2023 04:46 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 10 Jul 2023 04:46 PM IST
सार
फैजान को एक दिन पहले ही कोर्ट से पुराने मामले में जमानत मिली है। जिसे देखते हुए पुलिस ने उस पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। रंगदारी मांगने के मामले में उसके साथ ही तोता व अकरम के खिलाफ पुलिस बी वारंट जारी कराएगी।
विज्ञापन
Prayagraj News : अतीक अहमद। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अतीक अहमद के शूटर जुल्फिकार उर्फ तोता समेत तीन का बी वारंट बनवाया जाएगा। पुलिस इसके लिए सोमवार को कोर्ट में अर्जी देगी। तीनों समेत कुल पांच आरोपियों पर धूमनगंज थाने में 10 लाख रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज हुआ है। जिन तीन गुर्गों का बी वारंट बनना है उनमें से तोता आगरा जबकि अकरम व फैजान नैनी जेल में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि फैजान को एक दिन पहले ही कोर्ट से पुराने मामले में जमानत मिली है। जिसे देखते हुए पुलिस ने उस पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। रंगदारी मांगने के मामले में उसके साथ ही तोता व अकरम के खिलाफ पुलिस बी वारंट जारी कराएगी। उधर अब तक वादी का बयान नहीं दर्ज हो सका है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे बुलाया था लेकिन देर रात तक वह नहीं आया। गौरतलब है कि प्लाटिंग का काम करने वाले मो. परवेज का आरोप है कि तोता का नाम लेकर अकरम, फैजान, आजम व असलम ने उससे 10 लाख रंगदारी मांगी। डरा धमकाकर 50 हजार रुपये भी ले लिए। एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार ने बताया कि विवेचना चल रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन