फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ayushman card will be made at home for elderly people who have crossed 70 years of age

Prayagraj News: 70 वर्ष पार कर चुके बुजुर्गों का घर बैठे बनेगा आयुष्मान कार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Ayushman card will be made at home for elderly people who have crossed 70 years of age
70 साल की अवस्था पार कर चुके बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अब मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। घर बैठे कुछ ही मिनटों में आधार कार्ड लिंक फोन नंबर के जरिये उनका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा। जिससे वह पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन

बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए उन्हें आयुष्मान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। जहां उन्हें बेनीफिसरी या ऑपरेटर में से किसी एक विकल्प को चुनना पड़ेगा। बेनीफिसरी चुनने पर उन्हें अपना फोन नंबर अंकित करना होगा, जिस पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालते ही पोर्टल खुल जाएगा।
विज्ञापन

पोर्टल पर इसके बाद सीनियर सिटीजन का विकल्प चुनकर अपना आधार नंबर अंकित और फोन में आए ओटीपी को डालते ही फोटो अपलोड करने का विकल्प आएगा। इस प्रक्रिया के अंत में लाभार्थी को अपना पता व पिन कोड डालना होगा और आयुष्मान कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस समय तेज बहादुर सप्रू अस्पताल (बेली), मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन) और स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) में भी वृद्ध लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।

इनसेट
5523 लोगों का बन चुका है कार्ड
अब तक सीएमओ कार्यालय की तरफ से जिले के 5523 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। दरअसल फूलपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान आचार संहिता लागू होने की वजह से आयुष्मान कार्ड नहीं बनाया जा रहा था। आचार संहिता समाप्त होते ही वृद्धों का आयुष्मान कार्ड बनने लगा है।


वर्जन
70 वर्ष की उम्र पार कर चुके बुजुर्गों के लिए शासन की ओर से यह सुविधा दी जा रही है। ताकि वह घर बैठे अपना आयुष्मान कार्ड खुद से बना सकें। - डॉ. राजेश सिंह, एसीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed