Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के पहले अशोक सिंघल के आवास महावीर भवन लाया जाएगा संगम का जल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के दौरान केंद्र रहा हाशिमपुर स्थित अशोक सिंघल का महावीर भवन एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। राम जन्म भूमि आंदोलन के नायक रहे अशोक सिंघल को श्रद्धांजलि देने के लिए पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के लिए प्रयागराज के संगम का जल 29 जुलाई को महावीर भवन लाया जाएगा। यहां संगम का जल और मिट्टी रात भर महावीर भवन में ही रखी जाएगी। इसके बाद 30 जुलाई की सुबह विहिप काशी प्रांत के पदाधिकारी संगम का जल एवं मिट्टी लेकर अयोध्या के लिए रवाना होंगे।
दरअसल श्री राम जन्म भूमि तीर्थ न्यास की ओर से पांच अगस्त को मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की घोषणा के बाद ही तय हो गया था कि प्रयागराज के संगम का जल पूजन के लिए मंगवाया जाएगा। अब जब पांच अगस्त की तिथि नजदीक है तो अयोध्या में होने वाले श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के शिला पूजन कार्यक्रम के लिए विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत ने तय किया है कि उसके पदाधिकारी 11 लीटर संगम का जल एवं वहां की मिट्टी भूमि पूजन के लिए लेकर अयोध्या जाएंगे।
यह जल एवं मिट्टी शिला पूजन के कार्यक्रम का हिस्सा बनेगा। विहिप प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार का कहना है कि श्री राम जन्मभूमि के सारे आंदोलन एवं जागरण का कार्यक्रम तय करने एवं सभी निर्णय संगम के किनारे ही लिए गए हैं। विहिप के संरक्षक रहे अशोक सिंघल एवं दुनिया के सभी पूज्य संतों की इच्छा रही है कि जब मंदिर का निर्माण शुरू हो तो उस समय संगम की जल एवं मिट्टी पूजन के उपयोग में लाई जाए जाए।
इसी वजह से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन का केंद्र रहा अशोक सिंघल जी का आवास महावीर भवन जहां पर जल एवं मिट्टी को रखा जाएगा एवं 30 जुलाई को सुबह अयोध्या के लिए इसे ले जाया जाएगा ।
दीपक से सजेगा महावीर और केसर भवन
अयोध्या में भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विहिप के प्रांत कार्यालय केसर भवन में प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक सोमवार की दोपहर हुई। बैठक में सभी मठ मंदिर एवं आश्रमों में अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले पूजन के समय पूजन हो इसके संपर्क के लिए कई टोलियां कार्यकर्ताओं की तय की गई है।स्थानीय मंदिरों के माध्यम से शाम सायं सात बजे घर में दीपक जले इसके लिए मोहल्ले स्तर पर कार्यकर्ताओं की सूची तय की गई है। विहिप कार्यालय केसर भवन एवं महावीर भवन को दीपों से सजाने का कार्यक्रम तय किया गया है । बैठक में कहा गया कि पांच अगस्त का दिन हिंदू समाज के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। इस खुशी के दिन को यादगार बनाने के लिए सभी विचार परिवार के संगठनों एवं विभिन्न क्षेत्रों के विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों से संपर्क बनाने की तैयारी की गई है।