फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aurai MLA Court grants interim stay on proceedings case against trader leader Vineet Jaiswal.

हाईकोर्ट : औराई विधायक को झटका, व्यापारी नेता विनीत जायसवाल के खिलाफ चल रहे मुकदमे की कार्यवाही पर अंतरिम रोक

Thu, 24 Sep 2026 06:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Sep 2026 06:04 PM IST
सार

Allahabad High Court : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भदोही के व्यापारी नेता विनीत जायसवाल व अन्य को राहत देते हुए एसटी/एससी एक्ट व अन्य मामलों में चल रहे मुकदमे की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Aurai MLA Court grants interim stay on proceedings case against trader leader Vineet Jaiswal.
दीनानाथ भास्कर, भाजपा विधायक औराई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भदोही के व्यापारी नेता विनीत जायसवाल व अन्य को राहत देते हुए एसटी/एससी एक्ट व अन्य मामलों में चल रहे मुकदमे की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान की एकलपीठ ने दिया है।

विज्ञापन


याचियों के खिलाफ औराई थाने में वर्ष 2023 में विधायक दीनानाथ भाष्कर ने एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने 16 दिसंबर 2025 के संज्ञान/समन आदेश जारी किया था। याची ने समन आदेश सहित मुकदमे की पूरी कार्यवाही को रद्द करने की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
विज्ञापन


याची अधिवक्ता अभिषेक सरोज ने दलील दी कि कथित घटना 29 मई 2023 की है, जबकि एफआईआर लगभग छह महीने की देरी के बाद 15 नवंबर 2023 को दर्ज की गई। इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष से शिकायतकर्ता की शिकायत करना अपने आप में मानहानि या एससी/एसटी एक्ट का अपराध नहीं बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने पक्षों को सुनने के बाद पाया कि विपक्षी पक्ष यह स्पष्ट नहीं कर सका कि मामले में एससी/एसटी एक्ट के प्रावधान कैसे लागू होते हैं। कोर्ट ने मामले पर विचार की आवश्यकता मानते हुए विपक्षी पक्षों से तीन सप्ताह में जवाब मांगा गया है और तब तक के लिए कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed