फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Audio of JCB driver extorting Rs 6,000 daily goes viral, police officer suspended

Prayagraj News: जेसीबी चालक से रोज छह हजार रुपये की वसूली का ऑडियो वायरल, दरोगा निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Audio of JCB driver extorting Rs 6,000 daily goes viral, police officer suspended
नवाबगंज थाना क्षेत्र में जेसीबी चालक से रोज छह हजार रुपये की वसूली का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर दरोगा वीरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही अन्य पुलिस कर्मियों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी गई। डीसीपी गंगानगर के आदेश पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को 4.40 मिनट के वायरल ऑडियो में बातचीत के दौरान दरोगा कह रहा कि इससे कम में थाना प्रभारी मान नहीं रहे हैं। मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने पर प्रारंभिक जांच की गई तो पता चला कि यह ऑडियो नवाबगंज थाना क्षेत्र में तैनात वीरेंद्र सिंह का है। इसके बाद तत्काल प्रभाव से दरोगा को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, थाना प्रभारी पर लगाए गए आरोप की भी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह को सौंपी गई है। डीसीपी नगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि दरोगा वीरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही थाना प्रभारी समेत अन्य की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed