{"_id":"bd27c29e7ae41c8ded1efcc4affa1a25","slug":"au-today-bsc-bcom-admission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि में आज से बीएससी, बीकॉम में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि में आज से बीएससी, बीकॉम में प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 20 Jun 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इविवि के प्रवेश भवन पर शनिवार से गहमागहमी बढ़ने जा रही है। बीएएलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश शुरू है। शनिवार से बीएससी और बीकॉम में भी दाखिले शुरू होंगे। इन दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पांच सौ से अधिक विद्यार्थियों को बुलाया गया है। छात्र-छात्राआें को दिन में नौ से 12 बजे के बीच रिपोर्टिंग करनी है।
एक बजे से काउंसलिंग तथा प्रवेश होंगे। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर जगदंबा सिंह ने बताया कि प्रवेश की पूरी तैयारी कर ली गई है। विद्यार्थियों को सभी जरूरी डाक्यूमेंट और फीस लानी होगी। उधर, बीएएलएलबी में शुक्रवार को ओबीसी और एससी के तीन-तीन यानी कुल छह विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। एससी कोटे की रिक्त सीटों के लिए शनिवार को 50.67 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
आज और कल की कटऑफ
बीएससी गणित
20 जून - सभी वर्ग के 169 और एसटी के 64 और इससे अधिक अंक पाने वाले
21 जून - सभी वर्ग 155 तथा एसटी के 46 या इससे अधिक अंक
बीकॉम
20 जून - सभी वर्ग 215 या इससे अधिक अंक
21 जून - सभी वर्ग 203 या इससे अधिक अंक
बीएएलएलबी
20 जून - एससी के 50.67 या इससे अधिक अंक
मेडिकल बोर्ड 22 जून को
इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ निदेशक के अनुसार बीएएलएलबी और बीकॉम में विकलांग कोटे के तहत प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 22 जून को दिन में दो बजे डीएसडब्ल्यू कार्यालय में मेडिकल बोर्ड के सामने उपस्थित होना है। विद्यार्थियों को सभी डॉक्यूमेंट साथ दिन में 1.30 बजे रिपोर्ट करना है।
विज्ञापन
एथेलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव प्रोफेसर आरके उपाध्याय के अनुसार बीएएलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रम में खेल कोटा के तहत प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 22 जून को दिन में 10 से 1.30 बजे के बीच प्रवेश भवन पर रिपोर्ट करना है। बीएससी में दाखिला के लिए इस कोटे के अभ्यर्थियों को 23 जून तथा बीकॉम के विद्यार्थियों को 24 जून को दिन में 10 से 1.30 बजे के बीच रिपोर्ट करना है। अभ्यर्थियों को सभी डॉक्यूमेंट साथ लाने हैं।
इविवि की बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार देर रात वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। अभ्यर्थी सुबह से रिजल्ट देख सकेंगे।
यूइंग क्रिश्चियन कालेज की बीएससी और बीए की प्रवेश शुक्रवार को हुई। इसमें 96 फीसदी उपस्थिति रही। परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत नहीं है।
इविवि की स्नातक प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्राएं आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के बीए पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए शनिवार से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन सुबह 11.30 से 2.30 के बीच होंगे।