{"_id":"605103898ebc3ecbaa3c43f6","slug":"au-semester-and-back-paper-exams-to-be-held-on-3rd-of-april-city-desk-news-ald3018515100","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि में सेमेस्टर और बैक पेपर परीक्षाएं तीन अप्रैल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि में सेमेस्टर और बैक पेपर परीक्षाएं तीन अप्रैल से
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों की सत्र 2020-21 की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं, सत्र-2019-20 की सेमेस्टर की बैक पेपर की परीक्षाएं और स्नातक (यूजी) द्वितीय एवं तृतीय वर्ष सत्र 2019-20 की बैक पेपर की परीक्षाएं तीन अप्रैल से शुरू होने जा रही हैं। सभी परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। इविवि प्रशासन ने मंगलवार को सेमेस्टर परीक्षाओं का संशोधित और बैक पेपर की परीक्षाओं का पुन: संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया। परीक्षाओं को विस्तृत कार्यक्रम इविवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
सेमेस्टर की परीक्षाएं पहले 15 मार्च से प्रस्तावित थीं, लेकिन परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी जिस एजेंसी को सौंपी गई थी, वह तैयारी पूरी नहीं कर सकी। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन को परीक्षाएं टालनी पड़ीं। इविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह के ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं अब तीन से 19 अप्रैल तक होंगी। बीएएलएलबी की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन से 15 अप्रैल, एलएलबी की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं छह से 19 अप्रैल और एलएलएम की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 से 18 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, एमए, एमएससी, एमकॉम और प्रोफेशन पाठ्यक्रम के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन से 14 अप्रैल तक होंगी।
हालांकि इनमें प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शामिल नहीं हैं। प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया काफी देर से पूरी हुई है, सो विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम अभी पूरा नहीं हुआ है। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं बाद में कराई जाएंगी। वहीं, बीए तृतीय वर्ष और बीएससी तृतीय वर्ष की बैक पेपर परीक्षाएं तीन से 10 अप्रैल तक होंगी। बीए द्वितीय वर्ष एवं बीएससी द्वितीय वर्ष की बैक पेपर की परीक्षाएं और बीकॉम द्वितीय वर्ष एवं बीकॉम तृतीय वर्ष की बैक पेपर की परीक्षाएं तीन से आठ अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। यूजी बैक पेपर की परीक्षाओं को इविवि प्रशासन ने पुन: संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। इसके पहले परीक्षाएं 15 मार्च से प्रस्तावित थीं, लेकिन इविवि प्रशासन ने परीक्षा कार्यक्रम स्थगित कर दिया था।