फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AU admission

इविवि में बीए और बीएससी में प्रवेश पूरा

Sat, 03 Aug 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
AU admission
AU admission - फोटो : AU
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शुक्रवार को अंतिम दौर में बीए और बीएससी का प्रवेश कार्य पूरा कर लिया। रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए फिलहाल कोई तिथि नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि अब स्नातक कक्षाओं में प्रवेश को विराम दिया जाएगा।
विज्ञापन

हिंदी विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों
में प्रवेश की अंतिम तिथि 5 अगस्त
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा क्षेत्रीय केंद्र में सत्र 2019-20 में संचालित नियमित विभिन्न पाठ्यक्रमों एमएसडब्ल्यू, एएम राजनीति विज्ञान, एएम स्त्री अध्ययन तथा अनुवाद में पीजी डिप्लोमा में प्रवेश की अंतिम तिथि 5 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

अंक सुधार के लिए करें आवेदन
बीए,बीएससी,बीकाम भाग एक, दो और तीन में द्वितीय अंक सुधार परीक्षा 2019 से संबंधित परीक्षा शुल्क एवं आवेदन पत्र जमा नहीं कर पाने वाले छात्र-छात्राएं पांच अगस्त तक संबंधित इकाई में आवेदन पत्र और शुल्क जमा कर सकते हैं। यह अंतिम मौका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीबी, केपीयूसी छात्रावास में प्रवेश के लिए करें आवेदन
0छात्रावास में पुन: प्रवेश की अंतिम तिथि छह अगस्त निर्धारित की गई है। अधीक्षक के मुताबिक इसके बाद प्रवेश के लिए किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
0 नव प्रवेशी यूजी के छात्र छात्रावास आवंटन के लिए कार्यालय में 9:30 से 11:30 तक संपर्क कर आवेदन कर सकते है। प्रवेश मेरिट व सीट की उपलब्धता के आधार पर होगा। अंतिम तिथि दस अगस्त है।
0 केपीयूसी छात्रावास में बीए, बीएससी प्रथम वर्ष के चयनित छात्रों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। पांच अगस्त को अभ्यर्थी अभिभावकों के साथ छात्रावास कार्यालय में उपस्थित हों।
एलएलबी की कक्षाएं शुरू
एलएलबी: आनर्स प्रथम सेमेस्टर तृतीय सेमेस्टर एवं पंचम सेमेस्टर सत्र 2019-20 और एलएलएम प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं चैथम लाइन स्थित विधि विभाग में समयसारणी के अनुसार चल रही हैं। कक्षाओं में 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है।
नवप्रवेशी जमा करें टीसी
एलएलबी: आनर्स प्रथम सेमेस्टर एवं एलएलएम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लिए सभी नवप्रवेशी दस अगस्त तक माइग्रेशन और टीसी विधि विभाग ,चैथम लाइन्स परिसर के कार्यालय में जमा कर दें।
प्रवेश छह को
ईडब्लूएस के अभ्यर्थी जिन्होंने पीजीएटी 2019 में संगणक अंक 98 या अधिक प्राप्त किए हों, ओबीसी के अभ्यर्थी जिन्होने पीजीएटी में संगणक अंक 104 या अधिक प्राप्त किए हों और खेल-क्रीडा श्रेणी तथा दिव्यांग के अभ्यर्थी जिन्होंने पीजीएटी परीक्षा उत्तीर्ण की हो, प्रवेश लेने के इच्छुक हों तो प्रमाणपत्रों के साथ छह अगस्त को 11 से एक बजे के बीच विभाग में उपस्थित हों। उपलब्ध सीटों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
परास्नातक मनोविज्ञान में प्रवेश
परास्नातक मनोविज्ञान में प्रवेश के लिए पिछड़ी जाति के 82 अंक तक पाने वाली अभ्यर्थी अपने मूल अंकपत्र, प्रमाण पत्र,आधार काड के साथ विभाग में 10 से एक बजे के बीच पांच अगस्त को प्रवेश के लिए उपस्थित हों।
भूगोल विभाग में एमए और एमएससी भूगोल प्रथम सेमेस्टर में पांच अगस्त को 11 बजे से प्रवेश मेरिट व सीटों की उपलब्धता के आधार पर होगा।
0 संगीत एवं प्रदर्शन कला विभाग (इविवि)में एपीए गायन में प्रवेश छह अगस्त को दस से एक बजे तक होगा।
0 प्राचीन इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग में एमए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए सामान्य श्रेणी 149, ओबीसी के 123 और एससी के 105 तथा कर्मचारी कोटे के सभी अभ्यर्थी, शारीरिक विकलांगता के 125 एवं अधिक अक पाने वाले सभी अभ्यर्थी पांच अगस्त तक प्रवेश ले सकते हैं।
एसएस खन्ना एम उर्दू में प्रवेश
एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में एमए उर्दू तथा मध्यकालीन इतिहास विषय में प्रवेश प्रारंभ हो गया है। पीजीएटी प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्राएं प्रवेश ले सकती हैं।
बीटेक ईसीई, सीएसई में प्रवेश
इविवि के जेके इंस्टीट्यूट में कर्मचारी कोटे के अभ्यर्थी बीटेक ईसीई, सीएसई में प्रवेश के लिए पांच अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आठ अगस्त को प्रवेश नियमों के मुताबिक किया जाएगा।
इग्नू में अब 14 अगस्त तक प्रवेश
इग्नू के कीडगंज अध्ययन केंद्र में बीए, बीकाम, बीएसडब्ल्यू, बीटीएस तथा एबीए के द्वितीय और तृतीय वर्ष तथा एमबीए के अगले सेमेस्टर में पुन: नामांकन तिथि 14 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। साथ ही परास्नातक, स्नातक पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त तक भरे जा सकेंगे।
जगततारन में स्नातक प्रवेश
जगत तारन डिग्री कॉलेज में पांच अगस्त को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए यूजीएटी प्रवेश परीक्षा में ईडब्ल्यूएस वर्ग के 60 या अधिक अंक पाने वाले, एससी के 40 या अधिक अंक पाने वाले तथा आरक्षित वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग के 70 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी नौ से 12 बजे के बीच प्रवेश ले सकते हैं।
सीएमपी डिग्री कॉलेज के विधि विभाग में एलएलबी में अनारक्षित वर्ग के सभा अभ्यर्थी, जिनके अंक 159 या अधिक हों तथा अनुसूचित जाति के 138 अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थी प्रवेश के लिए पांच अगस्त को दस बजे से दो बजे तक संपर्क करें।

सीएमपी में एलएलएम में अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों को प्रवेश का अंतिम मौका पांच अगस्त को दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी दस से दो बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed