फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attempt to occupy confiscated land, two arrested

Prayagraj News: कुर्क जमीन पर कब्जे की कोशिश, दो हिरासत में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Attempt to occupy confiscated land, two arrested
कुर्क शुदा जमीन पर दबंगों ने बोला धावा -
तहसील क्षेत्र कोरांव बरनपुर गांव में शुक्रवार सुबह भूदान समिति की कुर्क जमीन पर गांव के ही कुछ दबंग कब्जा करने की नीयत से 9 ट्रैक्टर लेकर पहुंचे गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचते कई लोग भाग गए। दो लोग को पुलिस ने पकड़ लिया। हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र कोरांव के बरनपुर गांव की कुल 632 बीघे जमीन 4 जनवरी 1958 को संत विनोबा भावे को दान दी गई थी। दान दिए जाने के बाद गांव के ही 18 गरीबों को भूदान समिति ने पांच बीघे प्रत्येक के हिसाब से पट्टा दे दिया गया था। इस प्रकार पट्टे की उक्त 90 बीघे जमीन पर जहां गांव के 18 परिवारों का गुजर बसर होता था। शेष भूखंड का सर्वोदय मंडल की ओर से सामूहिक जुताई बुवाई होती थी। वर्ष 2000 में भूखंड पर कुछ दबंगों की दृष्टि पड़ी तब से यह जमीन विवादित हो गई।
विज्ञापन

17 जून 2015 को न्यायालय ने उसे कुर्क कर दिया। ग्राम प्रधान भगवती प्रसाद कोल का कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जमीन के कुर्क होने के बावजूद शुक्रवार सुबह गांव के ही कुछ दबंग ट्रैक्टर लेकर उक्त भूखंड पर पहुंच गए और जुताई करने लगे। प्रातः 10 बजे के करीब पुलिस पहुंचने तक वे लगभग 50 बीघे जमीन की जुताई कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को आता देख कई लोग भाग गए। पुलिस ने कपिल सहित एक अन्य को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक कोरांव राकेश वर्मा का कहना है कि कानून और व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed