फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attack on the secretary of water department, beaten with belt

जलकल विभाग के सचिव पर हमला, बेल्ट से पीटा

Fri, 15 Nov 2019 02:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Attack on the secretary of water department, beaten with belt
Attack on the secretary of water department, beaten with belt
जलकल विभाग के सचिव पर
विज्ञापन

हमला, बेल्ट से पिटाई, गंभीर
0 घर में जबरन घुसे थे हमलावर, एक पहने था हेलमेट
0 चेहरे पर आई हैं चोटें, सूजन से आंखों में भी दिक्कत
प्रयागराज। जलकल विभाग के सचिव हरिश्चंद्र बाल्मीकि पर जानलेवा हमला किया गया। हेलमेट पहने हमलावर मुख्यालय स्थित उनके आवास पर जबरन घुसे थे। हमलावरों ने बेल्ट से उनकी पिटाई की और चेहरे पर वार किए। फिर उन्हें लहूलुहान कर भाग निकले। उनके चेहरे और दोनों आंखों के नीचे गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर वहां पहुंचे जीएम और अन्य कर्मचारियों ने उनका प्राथमिक उपचार कराया। जीएम की तरफ से खुल्दाबाद थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
जलकल जीएम हरिश्चंद्र बाल्मीकि के मुताबिक बुधवार शाम वह करीब 6.30 बजे दफ्तर से आए। चाय पीकर वह आराम करने लगे। करीब पौने आठ बजे खाना खाया। तभी उन्हें गेट खुलने की आवाज सुनाई पड़ी। वह बाहर निकले तो एक व्यक्ति हेलमेट पहनकर अंदर आता दिखा। आमने सामने पहुंचने पर उस व्यक्ति ने कहा कि दरियाबाद में पानी का टैंकर भेजा था, उसे पीकर तीन आदमी बीमार हो गए हैं। यह सुनकर बाल्मीकि बरामदे में पड़ी मेज पर रखा मोबाइल उठाने के लिए मुड़े। तभी एक अन्य व्यक्ति भी अंदर आ गया। वह मोबाइल लेकर घूमे ही थे कि दोनों ने बेल्ट से हमला कर दिया।
विज्ञापन

भुक्तभोगी जलकल सचिव बाल्मीकि ने बताया कि वह खुद को बचाते तो दूर से बेल्ट से शरीर पर दूसरी तरफ वार कर देते। इस बीच बाहर निकली उनकी पत्नी ने शोर मचाया तो हमलावर उनके चेहरे पर बेल्ट से वार कर भाग निकले। शोरगुल सुनकर थोड़ी ही देर में वहां कई कर्मचारी आ गए। जीएम भी पहुंचे। गंभीर रूप से घायल हरिश्चंद्र बाल्मीकि का उपचार कराया गया। दोनों आंखों और चेहरे पर सूजन के कारण बृहस्पतिवार को वह घर से बाहर नहीं निकले। बताते हैं कि उनके शरीर पर बेल्ट से वार के कई निशान भी हैं। घटना की जानकारी होने पर
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों से खुन्नस का परिणाम तो नहीं
जलकल विभाग में इन दिनों अराजकता की स्थिति है। नकेल कसे जाने से यूनियन नेताओं में नाराजगी है। कुछ दिन पहले जीएम पर भी हमला किया जा चुका है। कभी वेतन तो कभी ठेकेदारी का विवाद पर धरना-प्रदर्शन आम बात हो गई है। दीपावली से पहले दो कर्मचारियों को निलंबित किए जाने की घटना का विरोध जारी है। हमले में घायल हरिश्चंद्र बाल्मीकि ने सीधे तौर पर किसी को आरोपित तो नहीं किया लेकिन यह जरूर बोले कि नियम से काम कराने का यह परिणाम है। उन्होंने कहाकि इन दिनों सुरक्षा गार्ड नहीं हैं, सुरक्षा न होने से अराजक तत्व हावी हैं। वहीं जीएम रतन लाल का कहना है कि पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। दरियाबाद में पता लगाया गया लेकिन लोगों ने बताया कि पानी में कोई शिकायत नहीं थी। यह हमला किसी की साजिश हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed