{"_id":"5f74e2691b203d363c22e3e7","slug":"atiq-s-operatives-have-taken-crores-of-property-in-the-name-of-friends-and-relatives-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक के गुर्गों ने ली है दोस्तों और रिश्तेदारों के नाम करोड़ों की संपत्ति, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीक के गुर्गों ने ली है दोस्तों और रिश्तेदारों के नाम करोड़ों की संपत्ति, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 01 Oct 2020 01:59 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद
- फोटो : अमर उजाला
अतीक गिरोह के गुर्गों ने पिछले कुछ सालों में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के नाम से करोड़ों की संपत्तियां ली हैं। अब राजस्व विभाग ने पुलिस के साथ ऐसी संपत्तियों की खोजबीन शुरू कर दी है। अब तक सिर्फ धूमनगंज क्षेत्र में कई करोड़ की संपत्तियों का पता लगा लिया गया है। कागजात इकट्ठे किए जा रहे हैं। कई संपत्तियां तो बेहद गरीब लोगों के नाम पर ली गई हैं।
अतीक के गुर्गों ने पिछले कुछ सालों से संपत्तियों को अपने नाम से लेने के बजाय अपने दूर के रिश्तेदारों, पड़ोसियों और दोस्तों के नाम से लेना शुरू कर दिया था। खुद के नाम पर जितनी संपत्तियां बनाई थीं, पुलिस ने उस पर कार्रवाई कर दी है। उन्हीं संपत्तियों को कुर्क या ढहाया जा रहा है। लेकिन जो संपत्तियां दूसरों के नाम पर थीं, पुलिस अभी उन पर कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। अब राजस्व विभाग और धूमनगंज पुलिस ने मिलकर सिर्फ धूमनगंज थाना क्षेत्र में ऐसी संपत्तियों का पता लगाया है, जिनका मूल्य करोड़ों में है।
कुछ संपत्तियां तो चाय और पान बेचने वाले छोटे दुकानदारों के नाम पर ली गई हैं। जांच के बाद पुलिस जब ऐसे लोगों के पास पहुंची तो उन्होंने तुरंत बता दिया कि इसका असली मालिक कौन है। अब पुलिस ने ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार कर ली है। जिनके नाम पर संपत्तियां ली गई हैं, उनसे कागजात मंगाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि उनसे हलफनामा लिया जाएगा कि संपत्ति उनकी नहीं है। इसके बाद इन संपत्तियों को भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर दिया जाएगा।

- ऐसी तमाम संपत्तियों को चिन्हित कर लिया गया है, जिनकी कीमत करोड़ों में है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। -एके चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर धूमनगंज