फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq's man arrested in Rajupal Murder case

रंगदारी मांगने में वांछित अतीक का करीबी गिरफ्तार

Fri, 06 Dec 2019 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Atiq's man arrested in Rajupal Murder case
जमीन के मालिक से पांच लाख रुपये मांगा था गुंडा टैक्स
विज्ञापन

राजूपाल, अल्कमा-सुरजीत हत्याकांड का भी है आरोपी
प्रयागराज। राजूपाल हत्याकांड का आरोपी और अतीक अहमद का करीबी फरहान बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने, धमकाने समेत अन्य आरोपों में वांछित था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
जंघई, सरायममरेज निवासी धनीराम पाल ने धूमनगंज के गयासुद्दीनपुर उपरहार में पिछले साल जमीन खरीदी थी। आठ नवंबर को बाउंड्रीवाल बनवाने के लिए दिन में 11 बजे वह नींव खुदवा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान प्लॉट पर असलहों से लैस होकर फरहान पुत्र अनीस अहमद व उसके छह अज्ञात साथी आ धमके। साथ ही असलहा तानकर काम बंद करा दिया। साथ ही कहा कि पांच लाख रुपये गुंडा टैक्स दो, इसके बाद ही दोबारा इस प्लॉट पर नजर आना। धमकाया कि बिना रुपये दिए दिखे तो जान से मार दिए जाओगे। भुक्तभोगी ने इस मामले की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से की। जिस पर शिकायत की जांच सीओ सिविल लाइंस से कराई गई। जांच के बाद बृहस्पतिवार मामले में रंगदारी मांगने, धमकाने समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस का दावा है कि इसके बाद मुखबिर की सूचना पर फरहान को धूमनगंज इलाके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कुल 30 मुकदमे, कई सनसनीखेज मामलों में आया नाम
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया लाल बिहारा बम्हरौली निवासी फरहान शातिर अपराधी है जो अतीक का करीबी है। उस पर कुल 30 मुकदमे दर्ज हैं और कई सनसनीखेज मामलों में भी उसका नाम आ चुका है। राजूपाल हत्याकांड के साथ मरियाडीह में हुए सनसनीखेज अल्कमा-सुरजीत हत्याकांड में भी वह आरोपी है। इसके अलावा चर्चित जैनब अपहरण कांड में भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पिछले साल वह पुलिस हिरासत से भी भाग चुका है। पुलिस का कहना है कि रंगदारी मांगने के मामले में उसके साथ शामिल रहे अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed