फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq murder case: On the lines of Umesh Pal murder case, Mafia Atiq-Ashraf was killed near Shahganj Thana

अतीक हत्याकांड : उमेश पाल हत्याकांड की तर्ज पर वारदात, माफिया अतीक-अशरफ को शाहगंज थाने के पास उतारा मौत के घाट

Sun, 16 Apr 2023 12:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 12:38 AM IST
सार

24 फरवरी की तारीख, जीटी रोड पर दिनदहाड़े दोपहर में ट्रैफिक रोककर जिस तरह राजू पाल के गवाह उमेश पाल की हत्या की गई, उसी तर्ज पर शनिवार को काॉल्विन अस्पताल के बाहर भी वारदात हुई।

विज्ञापन
Atiq murder case: On the lines of Umesh Pal murder case, Mafia Atiq-Ashraf was killed near Shahganj Thana
Prayagraj News : अतीक और अशरफ की हत्या के बाद मौके पर पहुंचकर सैंपल एकत्र करती फॉरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

24 फरवरी की तारीख, जीटी रोड पर दिनदहाड़े दोपहर में ट्रैफिक रोककर जिस तरह राजू पाल के गवाह उमेश पाल की हत्या की गई, उसी तर्ज पर शनिवार को काॉल्विन अस्पताल के बाहर भी वारदात हुई। दोनों घटनाओं में समानता यह है कि उमेश पाल की हत्या धूमनगंज थाने से महज तीन सौ मीटर दूरी पर हुई थी, जबकि अतीक व अशरफ की हत्या पुलिस कर्मियों की मौजदूगी में हो गई और पुलिस हाथ मलते रह गई।

विज्ञापन


शहर में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए भाजपा नेता उमेश पाल को अतीक के शूटरों ने दिनदहाड़े उनके घर की चौखट पर गोलियों, बम से मार डाला था। इस घटना में उमेश के साथ रहे दो गनर भी गारे गए थे। उस समय हमलावरों ने उमेश के सुरक्षाकर्मियों को संभलने का भी मौका नहीं दिया था, इसी प्रकार शनिवार को अतीक-अशरफ की हत्या को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


कॉल्विन अस्पताल के बाहर तीन बदमाशों ने बेखौफ अंदाज में मीडियाकर्मियों के सामने दोनों को गोलियों से भून दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की तरफ से बदमाशों से मुकाबला करने का कोई प्रयास नहीं किया गया और वे असहाय से नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed