फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq-Ashraf murder case: SIT collects evidence against all three shooters, preparation of charge sheet soon

अतीक-अशरफ हत्याकांड : तीनों शूटरों के खिलाफ एसआईटी ने जुटाए साक्ष्य, जल्द चार्जशीट की तैयारी

Thu, 18 May 2023 12:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 May 2023 12:22 PM IST
सार

अतीक-अशरफ की जिस तरह लाइव मीडिया कवरेज के दौरान पुलिस कस्टडी में हत्या हुई, उसके बाद एसआईटी को बहुत मशक्कत करने की जरूरत ही नहीं है। देश-दुनिया तक इसके वीडियो प्रसारित हुए और सबने लाइव-मर्डर देखा। इसके बाद एसआईटी को बयान आदि लेकर सिर्फ कड़ियां ही जोड़नी बची हैं।

विज्ञापन
Atiq-Ashraf murder case: SIT collects evidence against all three shooters, preparation of charge sheet soon
Prayagraj News : शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पुलिस अभिरक्षा में हुए माफिया अतीक-अशरफ हत्याकांड की विवेचना में जुटे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गिरफ्तार तीनों शूटरों के खिलाफ चश्मदीदों के बयान और वीडियो फुटेज के जरिये अहम सबूत जुटाए हैं। एसआईटी जल्द ही शूटरों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। चर्चा है कि अगर विवेचना में कुछ छूट भी जाता है तो अदालत से अनुमति लेकर पूरक चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

विज्ञापन

अतीक-अशरफ की जिस तरह लाइव मीडिया कवरेज के दौरान पुलिस कस्टडी में हत्या हुई, उसके बाद एसआईटी को बहुत मशक्कत करने की जरूरत ही नहीं है। देश-दुनिया तक इसके वीडियो प्रसारित हुए और सबने लाइव-मर्डर देखा। इसके बाद एसआईटी को बयान आदि लेकर सिर्फ कड़ियां ही जोड़नी बची हैं। तीनों शूटरों ने भी मौके पर ही सरेंडर कर दिया था, इसलिए किसी अन्य की सीधी गिरफ्तारी भी शेष नहीं।

विज्ञापन


इसी कारण घटना के चश्मदीदों के बयान के साथ ही सीन रीक्रिएशन, आरोपियों से पूछताछ, उनके बयान दर्ज करने आदि की कार्रवाई की जा चुकी है। घटना से जुड़े वैज्ञानिक साक्ष्य मसलन सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग व वीडियो फुटेज, फोरेंसिक रिपोर्ट आदि भी एकत्र किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिस्टल की बैलेस्टिक रिपोर्ट का इंतजार


अफसरों को अभी शूटरों की पिस्टल की बैलिस्टिक रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे यह भी तय हो जाएगा कि मौके से बरामद असलहों से ही हत्या की गई है। सूत्रों का कहना है कि शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य के खिलाफ सारे सबूत खुद चीख-चीखकर हकीकत बयानी कर रहे हैं। एसआईटी इसी आधार पर उनके खिलाफ चार्जशीट दायर करने की तैयारी में है। घटना से जुड़े अन्य राज का पता लगाने के लिए वह कोर्ट से पूरक चार्जशीट दाखिल करने की अनुमति मांग सकती है। अनुमति मिलने पर मामले की विवेचना जारी रखकर अन्य साक्ष्य जुटाए जा सकते हैं।

हत्या किसने कराई...एक कदम भी नहीं चल पाई एसआईटी

यह तो बच्चों को भी पता है कि अतीक-अशरफ की हत्या तीन शूटरों ने की, लेकिन यह किसने कराई? यह वो सवाल है, जिसे पता करना ही एसआईटी की सबसे बड़ी चुनौती है। सूत्रों की मानें तो एसआईटी कितने ही दावे करे, लेकिन इस दिशा में एक कदम भी बढ़ती हुई नहीं दिख रही है। अभी तक की जांच से यह साफ हो चुका है कि इन शूटरों की हैसियत ऐसी कतई नहीं कि वो सात-आठ लाख रुपये मूल्य की विदेशी पिस्टल खरीद सकें। होटलों में ठहर सकें और किसी न्यूज चैनल का कैमरा-माइक लेकर पुलिस कस्टडी में हत्या की साजिश रच सकें। जाहिर है, इसके पीछे कोई ब़ड़ा खिलाड़ी है। वो कौन है, इसे हर कोई जानना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed