फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq Ahmed case Now Atiq in Ali barrack, except for the posted captive guards, all are banned

Atiq Ahmed: इनामी बेटे का ठिकाना बदला, अली की बैरक में अब अतीक, तैनात बंदी रक्षकों के अलावा सभी पर लगाई गई रोक

Tue, 28 Mar 2023 09:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 Mar 2023 09:32 AM IST
सार

साबरमती जेल से नैनी केंद्रीय कारागार लाए गए अतीक को बेटा अली अहमद के बैरक में रखा गया। उसके इनामी बेटे का पुलिस प्रशासन ने ठिकाना बदल दिया था। इसके साथ ही बैरक तक तैनात बंदी रक्षकों के अलावा सभी पर रोक लगा दी गई। सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त कैमरे लगाए गए।

विज्ञापन
Atiq Ahmed case Now Atiq in Ali barrack, except for the posted captive guards, all are banned
नैनी जेल में लाया गया अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजराज की साबरमती जेल से रविवार शाम पुलिस टीम के साथ प्रयागराज के लिए रवाना माफिया अतीक अहमद सोमवार शाम केंद्रीय कारागार पहुंचा। जेल परिसर में बनी पुरानी महिला बैरक व मौजूदा अस्थाई कारागार में उसे रखा गया है। अभी तक इसमें उसका बेटा अली अहमद था। रविवार देर रात पांच लाख के इनामी बेटे अली को यहां से सर्किल एक की एचएस सेल में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


माफिया अतीक की बैरक में तैनात बंदी रक्षकों के अलावा केवल वरिष्ठ अधिकारियों को जाने की अनुमति है। बैरक में अतिरिक्त कैमरे के साथ बैरक गेट में बॉडी बॉर्न कैमरे से लैस बंदी रक्षकों को तैनात किया गया है। उमेश पाल अपहरण मामले में मंगलवार को एमपी एमएलए कोर्ट में फैसला आना है। 
विज्ञापन


इसमें माफिया अतीक अहमद उसका भाई अशरफ मुख्य आरोपी है। फैसले को लेकर माफिया अतीक अहमद को गुजराज की साबरमती जेल से अशरफ को बरेली जेल से मंगलवार को केंद्रीय कारागार नैनी लाया गया। यहां पहले से ही माफिया अतीक का बेटा अली अहमद बंद है। जेल प्रशासन तीनों को जेल में अलग-अलग बैरकों में रखने की तैयारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार शाम पांच बजकर 29 मिनट में माफिया अतीक को लेकर टीम केंद्रीय कारागार नैनी पहुंची। यहां पर जेल के मुख्य गेट को खोलकर अतीक की बैन को अंदर किया गया और इसके बाद वरिष्ठ जेल अधीक्षक कार्यालय के सामने अतीक को उतारा गया। यहां पहले से मौजूद चिकित्सकों की टीम ने उसका मेडिकल किया। इसके बाद उसे बैरक तक ले जाया गया। 

सूत्रों की माने तो बैरक तक जाने वाले रास्ते से लंबरदारों को हटा कर पहले से ही बंदी रक्षकों को तैनात कर दिया गया था। साथ ही अतीक की बैरक में किसी भी लंबरदार को नहीं लगाया गया था। माफिया अतीक के आने को लेकर पहले से ही कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी व डीसीसी, एसीपी व पुलिस के अधिकारी बाहर की सुरक्षा व्यवस्था संभालते दिखाई पड़े। जेल प्रवेश पर बैरिकेडिंग के साथ उसे बंद कर दिया गया था।

जेल मुख्यालय से भेजे गए डीआईजी एके सिंह के साथ वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह व अन्य अधिकारी व्यवस्था को संभालने के लिए लगे रहे। माफिया अतीक अहमद को यहां पर रखने के लिए जेल व पुलिस प्रशासन 24 घंटे पहले ही तैयारी में जुट गया था। जेल के अंदर पिता-पुत्र व भाई की मुलाकात न हो इसके लेकर जेल प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। 

बैरक में जेल प्रशासन ने किए इंतजाम

केंद्रीय कारागार परिसर स्थित पुरानी महिला बैरक में जहां अतीक अहमद को रखा गया, वहां पहले कोरोना संक्रमितों के लिए क्वारंटीन सेल बनाया गया था। 30 बंदियों की क्षमता वाले इस बैरक में चार सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। साथ ही अन्य बैरकों से काफी दूर है और गौशाला के पास बनी है। इसके आस-पास कोई बैरक नहीं है। अभी तक यहां माफिया अतीक का बेटा अली अहमद रह रहा था। 

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही यहां पर अली को रखने के साथ इसकी सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई थी। यहां पर बंदी रक्षकों को तैनात किया गया है। इसमें जेल प्रशासन के अधिकारियों के अलावा किसी अन्य को जाने के लिए रोक लगाई गई है। जेल प्रशासन द्वारा यहां पर लंबरदारों को तैनात नहीं किया गया है।

बॉडी बॉर्न कैमरे से लैस बंदी रक्षकों की तैनाती

बैरक की गेट पर बॉडी बॉर्न कैमरे से लैस बंदी रक्षकों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के दृष्टि से माफिया अतीक अहमद को यहां रखा गया है, क्योंकि जेल में माफिया के गुर्गों के साथ बड़ी संख्या में उसके समर्थक बंद है। ऐसे में जेल प्रशासन अतीक को अन्य बैरकों से दूर इस अतिरिक्त बैरक में रखे हुए है।

यह भी पढ़ें: Prayagraj : ऑपरेशन अतीक पर सबसे बड़ा सवाल- क्या विकास दुबे जैसा होगा माफिया डॉन का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed