फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq Ahmad dominance in the district and Asad used to run in the school

प्रयागराज : जिले में अतीक का तो स्कूल में असद का चलता था सिक्का, हारने पर छात्रों, अध्यापकों की कर दी थी पिटाई

Sat, 18 Mar 2023 07:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Mar 2023 07:31 AM IST
सार

Asad Ahmed News : उमेश पाल हत्याकांड में पांच लाख के इनामी शूटर असद के एक से बढ़कर एक कारनामे सामने आ रहे हैं। कुछ साल पहले स्कूल में एक प्रतियोगिता हारने पर उसने न सिर्फ जीतने वाले सहपाठियों बल्कि बीच बचाव करने वाले अध्यापकों को भी पीट दिया था।

विज्ञापन
Atiq Ahmad dominance in the district and Asad used to run in the school
Prayagraj News : अतीक अहमद और असद अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में पांच लाख के इनामी शूटर असद के एक से बढ़कर एक कारनामे सामने आ रहे हैं। कुछ साल पहले स्कूल में एक प्रतियोगिता हारने पर उसने न सिर्फ जीतने वाले सहपाठियों बल्कि बीच बचाव करने वाले अध्यापकों को भी पीट दिया था। अतीक के अन्य बेटे भी कम नहीं थे। काॅलेज में क्रिसमस मेला पर जब वे चलते थे तो पीछे सौ डेढ़ सौ लड़कों का हुजूम चलता था। किसी भी स्टाल पर मुफ्त में खा लेना। किसी भी झूले पर एक डेढ़ घंटे के लिए कब्जा कर लेना आम बात थी।

विज्ञापन


अतीक के पांचों बेटे शहर एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ते थे। जिले में अतीक का खौफ तो स्कूल में अतीक के बेटों का। तीसरे नंबर का बेटा असद मारपीट करने में काफी कुख्यात था। उससे बड़ी उम्र के लड़के आपस के विवाद उसके सामने लेकर जाते तो वह मामलों को सुलझाता था। बड़ी बड़ी महंगी गाड़ियों से असद स्कूल पहुंचता तो उसे लड़के घेर लेते।
विज्ञापन

कुछ साल पहले स्कूल के स्पोर्ट्स डे पर रस्साकशी प्रतियोगिता में एक टीम को असद लीड कर रहा था।

उसकी टीम हार गई। वह हार से इतना बौखला गया कि जीतने वाली टीम के लड़कों को वह पीटने लगा। जब अध्यापकों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने अध्यापकों पर हाथ उठा दिया था। उस दिन स्कूल का मैदान अभिभावकों से भरा था। लोगों में काफी आक्रोश भी था लेकिन, अतीक का नाम सामने आने के बाद सब शांत हो गए थे। यहां तक स्कूल के प्रधानाचार्य ने भी मामला दबाने की काफी कोशिश की। किसी ने भी थाने में शिकायत नहीं दर्ज कराई थी। उस समय सोशल मीडिया पर मामले को दबाने के लिए प्रधानाचार्य को काफी खरी खोटी सुनाई गई थी।

असद ही नहीं अतीक के अन्य बेटों का भी काॅलेज में यही हाल था। बड़े बेटे उमर को तो काॅलेज कैप्टन तक बना दिया गया था। उनकी दबंगई से स्कूल वाले भी त्रस्त थे। बेटों की असली दबंगई स्पोर्ट्स डे और क्रिसमस मेले के दौरान देखी जाती थी। सौ डेढ़ सौ लड़कों के साथ अतीक के बेटे निकलते तो किसी को कुछ समझते ही नहीं थे। छोटे दुकानदारों की पूरी दुकान ही साफ कर देते। घंटों झूलों पर सिर्फ अतीक के बेटों के दोस्त झलते, वह भी बिना पैसे दिए।

विज्ञापन

अतीक के नाबालिग बेटे की थी हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

अतीक अहमद के नाबालिग बेटे ने 2017 में एक शादी समारोह में खुलेआम फायरिंग की थी। उस समय नाबालिग बेटे की उम्र लगभग 10 साल रही होगी। वायरल वीडियो में अतीक का नाबालिग बेटा शादी समारोह में सैकड़ों लोगों के सामने हवाई फायर कर रहा है। पीछे से तमाम लोग उसकी सराहना करते हुए चलाओ चलाओ की आवाज लगा रहा हैं। सामने बैठे लोग हंसते हुए दस साल के बच्चे को फायरिंग करते देख रहे हैं। हर्ष फायरिंग किस इलाके में और किसके शादी समारोह की गई थी, यह पता नहीं चल पाया है। वीडियो शुक्रवार को शहर में चर्चा का विषय बन गया। लोगों ने कहा कि अतीक ने अपने बेटों को बचपन से ही फायरिंग की ट्रेनिंग दी थी, तो वे अपराध की दुनिया में क्यों नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed