{"_id":"65a45cb697f6e0d79e056084","slug":"at-the-time-of-consecration-traders-will-blow-conch-shell-sunderkand-will-also-be-recited-allahabad-news-c-3-1-ald1024-298766-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: प्राण प्रतिष्ठा के समय व्यापारी करेंगे शंखनाद, सुंदरकांड का भी होगा पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: प्राण प्रतिष्ठा के समय व्यापारी करेंगे शंखनाद, सुंदरकांड का भी होगा पाठ
Mon, 15 Jan 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज व्यापार मंडल ने अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा शुरू होने के दस मिनट पहले ही यहां लोकनाथ चौराहे पर व्यापारियों द्वारा शंखनाद शुरू किया जाएगा। शंखनाद दोपहर 12.19 बजे से 12.40 बजे तक होगा। प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही व्यापारियों की ओर से नगर कार्यालय में सुंदरकांड का भी आयोजन किया गया है।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी ने 21 और 22 जनवरी को व्यापार मंडल की ओर से किए जाने वाले आयोजन के बारे में जानकारी दी। कहा कि 22 जनवरी को सभी दुकानों और घरों में शाम छह बजे से दीपक जलाने के साथ ही लाइटिंग कर दिवाली जैसा माहौल बनाया जाएगा। इसके पूर्व 21 जनवरी को लोकनाथ चौराहे से व्यापारियों की ओर से एक यात्रा भी आयोजित की जाएगी। बैठक में संरक्षक राम जी केसरवानी, जिला सलाहकार आनंद जी टंडन, रोशनी अग्रवाल, सुनीता चोपड़ा, अखिलेश केसरवानी, विजय केसरवानी , अमित केसरवानी, विजय केसरवानी , सौरभ गुप्ता, नितिन चौरसिया आदि मौजूद रहे।