फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Association meeting Advocating for strict laws to prevent conversion

संघ की बैठक : मतांतरण रोकने के लिए संघ की सख्त कानून बनाने की वकालत

Wed, 19 Oct 2022 07:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Oct 2022 07:53 PM IST
सार

संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि स्वयंसेवक एवं आनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि गांव-गांव, मोहल्ला-मोहल्ला में हिंदुओं को इस संबंध में जागरूक करें और ऐसे लोग जो किन्हीं कारणों से दूसरे मतों की और चले गए हैं उन्हें घर वापसी के लिए प्रेरित किया जाए। 

विज्ञापन
Association meeting Advocating for strict laws to prevent conversion
Prayagraj News : प्रेसवार्ता में बोलते संघ के सह कार्यवाह दत्तात्रेय होसबले। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज के गौहनिया स्थित वात्सल्य परिसर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की चार दिवसीय बैठक में संघ पदाधिकारियों ने देश में बढ़ रहे मतांतरण और लव जिहाद की घटनाओं पर चिंता जताई है। संघ के पदाधिकारियों की राय है मतांतरण रोकने के लिए सरकार सख्त कानून बनाए। बैठक में यह भी कहा गया कि ऐसे भी वाकये सामने आए हैं, जिसमें लोगों ने आरक्षण का लाभ लेने के मतांतरण करवा लिया। इसलिए जरूरी है कि मतांतरण रोकने के लिए देश में सख्त कानून बनेे। 

विज्ञापन



संघ की चार दिवसीय बैठक में संघ पदाधिकारियों की राय रही कि जो लोग लालच की वजह से मतांतरण करवा रहे हैं, उन्हें आरक्षण के लाभ से वंचित किया जाए। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बुधवार को गोहनिया स्थित वात्सल्य सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि चार दिवसीय बैठक में तय हुआ कि संघ  के आनुषंगिक संगठन इस दिशा में और तेजी से कार्य करें। स्वयंसेवक एवं आनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि गांव-गांव, मोहल्ला-मोहल्ला में हिंदुओं को इस संबंध में जागरूक करें और ऐसे लोग जो किन्हीं कारणों से दूसरे मतों की और चले गए हैं उन्हें घर वापसी के लिए प्रेरित किया जाए। 

विज्ञापन

बेटियों को भी इसके लिए जागरूक किया जाएगा। इस अभियान में मातृशक्ति की भी मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज से जाति वर्ग के भेद को खत्म करना ही संघ का लक्ष्य है। हिंदू हैं, हिंदू रहें, इसके लिए सभी को प्रेरित करना होगा। होसबाले ने इस दौरान मतांतरण और बाहरी घुसपैठ जैसे दुष्चक्र के कारण जनसंख्या असंतुलन पर भी चिंता भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मतांतरण होने से हिंदुओं की संख्या कम हो रही है। देश के कई हिस्सों में मतांतरण की साजिश चल रही है। कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ भी हो रही है। 



 

बृहस्पतिवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करेंगे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर गौहनियां में बने हेलीपैड पर करीब 12.35 बजे उतरेगा। वहां से वह नर्सिंग एंड फार्मेसी, इंस्टीट्यूट जाएंगे, जहां उनकी मोहन भागवत से मुलाकात होगी। मुख्यमंत्री करीब सवा घंटे वहां रहेंगे। फिर वहीं से सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed