{"_id":"5c4378e8bdec2273952169ed","slug":"assistant-professor-recruitment-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी, 15 दिसंबर को हुई थी 23 विषयों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी, 15 दिसंबर को हुई थी 23 विषयों की परीक्षा
Sun, 20 Jan 2019 12:52 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने शनिवार को विज्ञापन संख्या 47 के तहत 15 दिसंबर को हुई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की लिखित परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी कर दी। पांच जनवरी को हुई दूसरे चरण की परीक्षा की उत्तरकुंजी भी आयोग जल्द जारी करेगा। फिलहाल पहले चरण की उत्तरकुंजी पर आयोग ने अभ्यर्थियों से 28 जनवरी तक आपत्तियां मांगी हैं।
आयोग ने विज्ञापन संख्या 47 के तहत प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती के लिए तीन चरणों 15 दिसंबर, पांच जनवरी और 12 जनवरी को लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। 12 जनवरी को पेपर व्हाट्सएप पर वायरल होने की शिकायत पर आयोग ने इसकी जांच जनपद न्यायाधीश स्तर के किसी अवकाश प्राप्त न्यायिक अधिकारी से कराने का निर्णय लिया है। ऐसे में 12 जनवरी को हुई छह विषयों की उत्तरकुंजी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही जारी की जाएगी।
शनिवार को हुई आयोग की बैठक में 15 दिसंबर को हुई 23 विषयों की उत्तरकुंजी जारी करने का निर्णय लिया गया और यह भी तय हुआ कि जल्द ही पांच जनवरी को हुई छह विषयों की लिखित परीक्षा की उत्तरकुंजी भी जारी कर दी जाएगी। आयोग ने जिन 23 विषयों की उत्तरकुंजी जारी की है, उन्हें वेबसाइट ‘www.uphesc.org’ एवं पोर्टल ‘www.uphesconline.org’ पर अपलोड किया जा रहा है। अभ्यर्थी 28 जनवरी तक आयोग के ई-मेल ‘secretary@uphesc.org’ के माध्यम से या व्यक्तिगत रूप से आयोग के कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
अंग्रेजी, संस्कृत, चित्रकला, कृषि सांख्यिकी, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान, कृषि रसायन, कृषि अभियंत्रण, कृषि प्रसार, कृषि अर्थशास्त्र, संगीत गायन, पादप रोग, कृषि वनस्पति, कृषि शस्य विज्ञान, कीट विज्ञान, उद्यानिकी, दर्शनशास्त्र, प्राणि विज्ञान, सैन्य विज्ञान, भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राचीन इतिहास एवं राजनीतिशास्त्र।
आयोग ने 15 दिसंबर को विज्ञापन संख्या 46 के तहत एक विषय वाणिज्य की भी लिखित परीक्षा आयोजित की थी लेकिन शनिवार को इस विषय की उत्तरकुंजी जारी नहीं की गई। बैठक में तय हुआ कि इस विषय की उत्तरकुंजी भी जल्द ही जारी की जाएगी।