Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Assistant Professor Recruitment: 1.27 lakh candidates to appear for exam for 1,936 posts

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती : 1936 पदों के लिए 1.27 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, आज से डाउनलोड होंगे प्रवेश पत्र

Sun, 15 Nov 2026 03:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Nov 2026 03:45 PM IST
सार

असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती के लिए 1.27 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 19 और 20 नवंबर को छह शहरों में दो पालियों में परीक्षा होगी। प्रवेश पत्र 15 नवंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
Assistant Professor Recruitment: 1.27 lakh candidates to appear for exam for 1,936 posts
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक (एडेड) कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। परीक्षा के लिए प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों पर केंद्र (प्रयागराज, आगरा, मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ और वाराणसी) बनाए गए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच 19 और 20 नवंबर को दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आठ सितंबर से आवेदन लिए जा रहे हैं। कुल 1936 पदों के लिए परीक्षा आयोजित कराई जा रही है जिसमें 1,27,571 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं जो परीक्षा में शामिल होंगे। संबंधित परीक्षार्थी आज 15 नवंबर से वैध प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार की ओर से स्पष्ट निर्देश संबंधित अधिकारियों व परीक्षा में ड्यूटी करने वाले कर्मियों को दिया गया है कि परीक्षा में किसी तरह की लापरवाही न होने पाए। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्रयागराज स्थित मुख्यालय में स्थापित अत्याधुनिक एआई कमांड कंट्रोल रूम एक्टिव रहेगा। इसके साथ ही खुफिया विभाग की टीम भी अलर्ट मोड में रहेगी। परीक्षा केंद्र पर कड़ी तलाशी व जांच पड़ताल के बाद ही परीक्षार्थी को अंदर प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed