फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Arjun Ram Meghwal said: 33% women reservation will be implemented in Lok Sabha and Vidhan Sabha

अर्जुन राम मेघवाल बोले : जनगणना के बाद लोस, विस में लागू होगा 33 फीसदी महिला आरक्षण

Fri, 19 Sep 2025 07:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Sep 2025 07:04 PM IST
सार

जनगणना के बाद लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण लागू कर दिया जाएगा। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में बताैर मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून व संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल ने उक्त बातें कहीं।

विज्ञापन
Arjun Ram Meghwal said: 33% women reservation will be implemented in Lok Sabha and Vidhan Sabha
अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जनगणना के बाद लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण लागू कर दिया जाएगा। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में बताैर मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून व संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने नारी सशक्तीकरण के क्षेत्र में इसे केंद्र सरकार का बड़ा कदम बताया। इस दाैरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन

अर्जुन राम मेघावल ने कहा कि नए संसद भवन की जरूरत पर भी सवाल उठाया गया था लेकिन यह आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है। इसका निर्माण भारतीय सामग्री से भारत के इंजीनियरों ने किया है। इस भवन में ही संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कर संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया है। यह आरक्षण जनगणना के बाद होने वाले सभी चुनावों में लागू किया जाएगा।

विज्ञापन

मीडिया से संवाद के दौरान केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला। वोट चोरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वह देश में भी बांग्लादेश व नेपाल जैसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं। चुनाव आयोग ने भी उन्हें उचित जवाब दे दिया है लेकिन वह संवैधानिक संस्थाओं के दुष्प्रचार में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा की बात कहने वालों को इमरजेंसी का समय याद करना चाहिए। भाजपा सरकार में जो भी संशोधन किए गए वे जनहित में हुए लेकिन कांग्रेस सरकार में खासतौर पर, इंदिरा गांधी ने अपनी सरकार बचाने के लिए संविधान में संशोधन किया। अर्जुन मेघवाल ने कहा कि आने वाले चुनावों, विशेषकर बिहार चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed