{"_id":"6a2f1096fc7447d3f30124a0","slug":"approval-granted-for-installing-a-400-kva-transformer-in-mansurabad-market-allahabad-news-c-417-1-man1001-7192-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मंसूराबाद बाजार में चार सौ केवीए के ट्रांसफार्मर लगाने की मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मंसूराबाद बाजार में चार सौ केवीए के ट्रांसफार्मर लगाने की मिली मंजूरी
Mon, 15 Jun 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय बाजार के उपभोक्ताओं और व्यापारियों को लंबे समय से लो-वोल्टेज तथा बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या का सामना करने से जल्द ही निजात मिलने वाली है। मंसूराबाद में 250 केवीए क्षमता की जगह 400 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की मंजूरी मिली है।
स्थानीय लोगों और व्यापारियों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने यूपीपीसीएल के उच्च अधिकारियाें का पत्र लिखा था, जिसका बिजली विभाग ने मंसूराबाद स्थित 250 केवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर उसे 400 केवीए कर दिया है।
ट्रांसफार्मर की क्षमता विस्तार के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। इससे लो-वोल्टेज की समस्या समाप्त होगी और उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
क्षमता वृद्धि की स्वीकृति मिलने पर बाजार के भाजपा नेता राजेंद्र केसरवानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य तीरथ लाल केसरवानी, राकेश मोदनवाल, दिलीप पुष्पाकर आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक का आभार जताया है।
इस संबंध में विधायक ने बताया कि मंसूराबाद के साथ ही कौड़िहार के चफरी गांव के मलाही मोहल्ले में लगे 63 केवीए के ट्रांसफार्मर की भी क्षमता वृद्धि कर एक सौ केवीए का कर दिया है। अब जल्द ही उपभोक्ताओं को सुचारू रुप से बिजलीआपूर्ति मिल सकेगी।