फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Appointment of Vice Chancellor of evv expedited

इविवि के कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया तेज

Wed, 23 Sep 2020 01:34 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
Appointment of Vice Chancellor of evv expedited
Appointment of Vice Chancellor of evv expedited
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के स्थायी कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी आई है। कुलपति पद के लिए दावा करने वाले जिन शिक्षकों को सर्च कमेटी ने पैनल में शामिल किया है, अब उनके बारे मंत्रालय ने इविवि प्रशासन से विजिलेंस रिपोर्ट एंड इंटीग्रिटी सर्टिफिकेट मांगा है। इस बारे में जानकारी मंत्रालय को प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन

इविवि के कुलपति पद के लिए देश भर से चार सौ से अधिक आवेदन आए थे। सर्च कमेटी ने इनमें से 15 नाम अलग कर लिए थे। बाद में इन सभी 15 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया गया और इनमें पांच नामों का पैनल बनाकर मंत्रालय को भेज दिया गया। कुलपति पद के लिए पैनल में शामिल पांचों उम्मीदवारों की अब फाइलें तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन

नियुक्ति प्रक्रिया को अब आगे बढ़ाते हुए मंत्रालय ने पैनल में शामिल उम्मीदवारों के बारे में विजिलेंस रिपोर्ट एंड इंटीग्रिटी सर्टिफिकेट मांगा है। इसके तहत पूछा गया है कि संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कभी कोई विभागीय कार्रवाई तो नहीं हुई? उनके खिलाफ कोई जांच लंबित है या नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों को कहना है कि इविवि प्रशासन की ओर से संबंधित शिक्षकों के बारे में विजिलेंस रिपोर्ट और इंटीग्रिटी सर्टिफिकेट मंत्रालय को भेज दिया गया है। हालांकि यह एक सामान्य प्रक्रिया है और कुलपति की नियुक्ति से पहले इस बारे में जानकारी मांगी जाती है।

इससे संकेत मिल रहे हैं कि कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी आई है और जल्द ही इविवि में कोई स्थायी कुलपति आ सकते हैं। इस बारे में इविवि के पीआरओ डॉ. शैलेंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि मंत्रालय ने जो भी जानकारी मांगी थी, वह भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed