{"_id":"618c08e6cbd7110053703ec4","slug":"appointed-president-of-alumni-committee-prof-rajaram-yadav-allahabad-news-ald320138228","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि : एल्युमिनाई कमेटी के अध्यक्ष बनाए प्रो. राजाराम यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि : एल्युमिनाई कमेटी के अध्यक्ष बनाए प्रो. राजाराम यादव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इविवि में एल्युमिनाई कमेटी का गठन
0 प्रो. राजाराम कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए, 22 नवंबर 2022 को प्रस्तावित है पुरा छात्र सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने पुरा छात्र सम्मेलन के तारीख घोषणा कर दी है। यह आयोजन 22 नवंबर को प्रस्तावित है। सम्मेलन से पूर्व विभागवार पुरा छात्रों की सूची तैयार करने की कवायद ने जोर पकड़ लिया है। कुलपति ने एल्युमिनाई कमेटी का आधिकारिक रूप से गठन किया है। कमेटी में दस सदस्य शामिल हैं। कमेटी का अध्यक्ष सर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और इविवि में भौतिक विज्ञान विभाग के प्रो. राजाराम यादव को बनाया गया है। इसके अलावा कमेटी में दर्शनशास्त्र विभाग से प्रो. एचएस उपाध्याय, प्राचीन इतिहास से प्रो. हर्ष कुमार और प्रो. अनामिका राय को शामिल किया गया है। अर्थ एंड प्लेनेटरी साइंस से प्रो. जयंत, केबीसीएओएसएस से प्रो. सुनीत द्विवेदी, अंग्रेजी से डॉ. जया कपूर, हिंदी से डॉ. चित्तरंजन कुमार को शामिल किया गया है। कमेटी में वाणिज्य से डॉ. हिमांशु श्रीवास्तव, विधि से डॉ. शेफाली नंदन, डॉ. हरिबंश सिंह और सुनील यादव भी शामिल हैं। रजिस्ट्रार की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन में सभी विभागों के अध्यक्ष, निदेशक और को- आर्डिनेटर से कहा है कि वह विभाग स्तर पर पुरा छात्रों की सूची कमेटी को उपलब्ध करा दें। कुलपति ने 25 अक्तूबर को नार्थ हाल में सभी संकायों के डीन और विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की थी। इसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया था कि यहां से निकलकर देश-विदेश में शीर्ष पदों को सुशोभित कर रहे पुरा छात्रों को एक मंच पर लाया जाए। इसके लिए पुरा छात्र सम्मेलन के आयोजन पर सहमति बनी थी।