फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Application started for APS 2nd phase exam

Prayagraj News: एपीएस द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Application started for APS 2nd phase exam
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अपर निजी सचिव (एपीएस)-2023 की द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियाें से आवेदन मांग लिए हैं। आवेदन प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। प्रथम चरण की परीक्षा में सफल घोषित किए गए 5889 अभ्यर्थी दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

आयोग ने एपीएस के 331 पदों पर भर्ती के लिए 19 सितंबर 2023 को विज्ञापन जारी किया था। पहले चरण की परीक्षा सात जनवरी 2024 को प्रदेश के पांच जिलों प्रयागराज, मेरठ, गोरखपुर, कानपुर नगर और लखनऊ में आयोजित की गई थी। चार मार्च 2024 को परीक्षा का परिणाम जारी किया गया, जिसमें 5889 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया।
विज्ञापन

यूपीपीएससी के कैलेंडर में द्वितीय चरण की परीक्षा नौ अप्रैल 2024 से प्रस्तावित है। आयोग ने सफल अभ्यर्थियों से दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थियाें को 29 मार्च तक आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर लेनी है। आवेदन में त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को एक बार संशोधन का मौका भी मिलेगा। ऑनलाइन भरे गए फॉर्म सेट प्रिंट लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंट के रूप में आवेदन की हार्डकॉपी सभी संलग्नक के साथ पांच अप्रैल या इससे पहले शाम पांच बजे तक आयोग को पंजीकृत डाक के माध्यम से या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर डाक अनुभाग के काउंटर (पूछताछ) पर उपलब्ध करानी है। जाति प्रमाणपत्र, ईब्डल्यूएस प्रमाणपत्र, स्वतंत्रता संगम सेनानी के आश्रितों का प्रमाणपत्र एवं दिव्यांगता प्रमाणपत्र आदि के प्रारूप की पीडीएफ फाइल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इसके अतिरिक्त आरक्षण के दावे के संबंध में प्रस्तुत अभ्यर्थियों के जाति प्रमाणपत्र डिजिटल प्रारूप में भी स्वीकार किए जाएंगे, लेकिन उसके साथ निवास प्रमाणपत्र जरूरी है। पहले चरण की परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन में श्रेणी/उपश्रेणी/अर्हता आदि के संबंध में दिए गए दावे के समर्थन में समस्त अभिलेख द्वितीय चरण की परीक्षा के आवेदन के साथ संलग्न करने होंगे, अन्यथा अभ्यर्थन स्वत: निरस्त माना जाएगा।
100 अंकों की होगी दूसरे चरण की परीक्षा
- द्वितीय चरण की परीक्षा 100 अंकों की होगी और अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटे का वक्त मिलेगा। आशुलिपि (हिंदी) 75 अंकों और कंप्यूटर टाइप परीक्षा 25 अंकों की होगी। आशुलिपि कौशल एवं टंकण परीक्षा के लिए क्रुति देव फॉन्ट के साथ मंगल फॉन्ट का विकल्प भी दिया जाएगा। पहले और दूसरे चरण की परीक्षा में न्यूनतम मानकों पर जो अभ्यर्थी सफल होंगे, वही तृतीय चरण की परीक्षा में शामिल होंगे। तीसरे चरण में कंप्यूटर प्रैक्टिकल 50 अंकों का होगा और इसके लिए अभ्यर्थियों को एक घंटे का वक्त मिलेगा। तीनों चरणों की परीक्षा के अंकों को जोड़कर श्रेष्ठता के आधार पर चयन किया जाएगा।

14 साल से नहीं हुई एपीएस के पदों पर भर्ती
एपीएस के पदों पर 14 साल से भर्ती नहीं हुई है। आयोग ने वर्ष 2010 में एपीएस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था, जिसके चयनितों को नियुक्ति मिल चुकी है। इसके बाद वर्ष 2013 में एपीएस भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन विवाद के कारण यह परीक्षा बीच में ही निरस्त कर दी गई और भर्ती प्रक्रिया अब तक लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed