फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Application started for 268 posts of State Agricultural Service

Prayagraj News: राज्य कृषि सेवा के 268 पदों के लिए आवेदन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Application started for 268 posts of State Agricultural Service
सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा-2024 के लिए बुधवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) कुल 268 पदों पर भर्ती करेगा। आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य किया गया है। बिना ओटीआर आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा किए करने एवं ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि 10 मई 2024 और ऑनलाइन आवेदन में सुधार/संशोधन की अंतिम तिथि 16 मई 2024 निर्धारित की गई है। इस परीक्षा के तहत राज्य कृषि सेवा के 12 प्रकार के 268 पदों पर भर्ती पर भर्ती की जानी है। इनमें सर्वाधिक 148 पद वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ‘ए’ के हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा उत्तर प्रदेश कृषि सेवा समूह ‘ख’, श्रेणी-2 के 116 पदों, जिला उद्यान अधिकारी श्रेणी-2, ग्रेड-1 के तीन पदाें और प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र/खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी श्रेणी-2 के एक पद पर चयन होना है। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए में सर्वाधिक 98 पद पौध संरक्षण शाखा, 21 पद विकास शाखा, 20 पर रसायन शाखा, तीन पद वनस्पति शाखा और छह पद शस्य शाखा के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कृषि सेवा समूह ‘ख’, श्रेणी-2 में कृषि रक्षा शाखा के 36 पद, विकास शाखा के 34, रसायन शाखा के 22 पद, शस्य शाखा के 13 पद और वनस्पति शाखा के 11 पद पद शामिल हैं। इससे पूर्व आयोग ने वर्ष 2020 में इस भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। अभ्यर्थियों को चार साल से नई भर्ती शुरू होने का इंतजार था, जो अब पूरा हुआ।

सात प्रकार के पदों पर लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से चयन
- उत्तर प्रदेश कृषि सेवा समूह ‘ख’, श्रेणी-2 के तहत पांच प्रकार के 116 पदों, जिला उद्यान अधिकारी श्रेणी-2, ग्रेड-1 के तीन पदाें और प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र/खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी श्रेणी-2 के एक पद पर लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के माध्यम से चयन होगा, जबकि वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ‘ए’ के 148 पदों पर चयन केवल लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा।


प्रारंभिक परीक्षा
दो घंटे की परीक्षा में अभ्यर्थियों को वस्तुनिष्ठ/बहुविकल्पीय प्रकार के 120 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इनमें से 40 प्रश्न सामान्य अध्ययन और 80 प्रश्न कृषि विषय से संबंधित होंगे। परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी और प्रत्येक प्रश्न के लिए 2.5 (ढाई अंक) निर्धारित होंगे।


मुख्य परीक्षा
परीक्षा दो सत्रों में होगी और कुल तीन प्रश्नपत्र होंगे। पहले सत्र में प्रथम प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन और दूसरा प्रश्नपत्र सामान्य हिंदी एवं निबंध का होगा। दोनों प्रश्नपत्रों को हल करने के लिए डेढ़-डेढ़ घंटे का वक्त मिलेगा और प्रत्येक प्रश्नपत्र 50-50 अंकों का होगा। वहीं, दूसरे सत्र में तीसरा प्रश्नपत्र वैकल्पिक विषय का होगा। 250 अंकों के इस प्रश्नपत्र को हल करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed