फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Appearance of rain Fair Bigadhi

बारिश ने बिगाड़ी मेले की सूरत

Wed, 20 Jan 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Wed, 20 Jan 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Appearance of rain Fair Bigadhi

इलाहाबाद (ब्यूरो)। मंगलवार को दिन भर हुई बारिश ने मेले की सूरत बिगाड़ दी है। जमीन दलदली हो गई, कई शिविरों में पानी घुस गया और शिविरों में रखे श्रद्धालुओं के सामान भी भीग गए। घाटों के आसपास फिसलन हो गई। दोपहिया वाहन भी फिसल कर गिरे, जिससे चालकों को चोटें भी आईं।

विज्ञापन

डीएम संजय कुमार ने अफसरों के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला क्षेत्र में अलाव जलाने के भी निर्देश दिए। साथ ही अफसरों को सचेत किया कि वे सुनिश्चित करें कि अलाव नियमित जल रहे हैं। अगर शिकायत आई तो कार्रवाई होगी। अव्यवस्थाओं को दरकिनार कर आस्था की नगरी बसाने आए कल्पवासियों, श्रद्धालुओं को बारिश के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा है। मेला क्षेत्र के दंडीबाड़ा, आचार्य बाड़ा, खाक चौक संगम लोवर, काली सड़क, महावीर आदि मार्गों में लगे शिविरों में लोग दिन भर सामान बचाने में लगे रहे। 

विज्ञापन

दंडीबाड़ा के संतों ने बारिश से बचने के लिए वाटरप्रूफ पंडाल लगवाए, लेकिन बारिश ने उनकी भी कलई खोल दी। पंडालों से टपकते पानी से बचने के लिए संतों ने छतरी का सहारा लिया। अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति के महामंत्री स्वामी ब्रह्माश्रम ने बताया कि वाटरप्रूफ पंडाल लगवाया पर बारिश के आगे वे नहीं टिके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed