फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aparajita Singh took charge as Regional Tourism Officer

Prayagraj News: दिल के रोगियों की जान बचाएगी राम किट

Tue, 09 Jan 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 09 Jan 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Aparajita Singh took charge as Regional Tourism Officer
दिल के रोगियों के लिए राहतभरी खबर है। कैंटोनमेंट बोर्ड के छावनी सामान्य अस्पताल ने 13 से 21 जनवरी तक अभियान चलाकर पांच हजार लोगों को निशुल्क राम किट वितरित करेगा। इसमें एकोस्प्रिन (खून पतला करने की), सोर्बिट्रेट (हार्ट के फंक्शन को बढ़ाने) व रोसुवासटेटिन (कोलेस्ट्राल को नियंत्रण करने) की एक-एक गोली मौजूद रहेगी। ये वही दवाएं हैं, जो हार्ट अटैक पड़ने पर अस्पतालों में रोगी को सबसे पहले दी जाती हैं। इसको देने का उद्देश्य त्वरित राहत दिला मरीज को अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाना है।
विज्ञापन

13 जनवरी सुबह नौ से शाम चार बजे पांच टीमें घर व कार्यालय जाकर इसका वितरण किया जाएगा। यह अभियान लगातार 21 जनवरी तक चलेगा। इसके अलावा 15 को कंपनीबाग, 16 को हाथी पार्क और 17 जनवरी को सुबह सात से नौ बजे तक तपोवन पार्क में स्वास्थ्य शिविर लगाकर वितरित की जाएगी। इस दौरान पहले लोगों की बीपी और शुगर की जांच होगी। अभियान में ईसीएचएस व सीजीएचएस पॉलीक्लिनिक में भी किट का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


किट में होगी राम मंदिर की फोटो
राम किट में अयोध्या मंदिर की फोटो लगी होगी। पीछे की तरफ दवा खाने के लिए गाइड लाइन छपी होगी और अस्पताल का हेल्पलाइन नंबर होगा। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति के सीने में दर्द होता है तो वह तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर फोन करे और चिकित्सक की सलाह के बाद ही दवा का सेवन करे।अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि लोग पर्स में अधिकतर भगवान की फोटो रख रहते हैं, ऐसे में साथ दवाएं भी मौजूद होंगी तो उनका जीवन सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed