{"_id":"659c6227afdce930500321af","slug":"aparajita-singh-took-charge-as-regional-tourism-officer-allahabad-news-c-358-1-sald1015-5923-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अपराजिता सिंह ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी का संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अपराजिता सिंह ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी का संभाला कार्यभार
Tue, 09 Jan 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 09 Jan 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
महाकुंभ 2025 के कार्यों को शुरू कराने में लापरवाही के बाद हटाए गए उप निदेशक पर्यटन बीरेश कुमार के स्थान पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी पर्यटनर निदेशालय में तैनात रही अपराजिता सिंह ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। अपराजिता सिंह के सामने महाकुंभ को लेकर पर्यटन की प्रमुख परियोजनाओं को समय से पूरा कराने की चुनौती रहेगी।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपराजिता सिंह ने बताया कि महाकुंभ को देखते हुए पर्यटन विभाग की तरफ से शहर के प्रमुख मंदिरों के सौदर्यीकरण का कार्य किया जाना है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जल्द ही सौदर्यीकरण का कार्य शुरू हो जाएगी। इसमें नागवासुकी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, पडि़ला महादेव, दशाश्वमेध शिव मंदिर समेत अन्य मंदिर शामिल है। इसके अलावा अन्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा मंगलवार को किया जाना है। इसके बाद उन परियोजनाओं के कार्यों की शुरूआत के लिए टेंडर निकाला जाएगा।
गौरतलब है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दखल के बाद भी जहां एक तरफ अन्य विभाग महाकुंभ के कार्यों को समय से पूरा करने के लिए लगातार जुटे हैं। वहीं पर्यटन विभाग की तरफ से अभी तक किसी भी कार्य की शुरूआत नहीं हो सकी। इसको लेकर पिछले माह समीक्षा बैठक में कार्य में शिथिलता को देखते हुए महाकुंंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद ने तत्कालीन उप निदेशक पर्यटन को फटकार लगाई थी। इसके बाद ही पिछले दिनों का उनका तबादला कर दिया गया और उनके स्थान पर अपराजिता सिंह की तैनाती की गई है।