फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aparajita: First voting then refreshments

अपराजिता : पहले मतदान फिर जलपान

Sat, 19 Oct 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Aparajita: First voting then refreshments
कम्पनी बाग में अपराजिता के बैनर तले आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शपथ लेते लोग। - फोटो : PRATAPGARH
पहले मतदान...फिर जलपान, चाचा-चाची भूल न जाना, मतदान करने जरूर जाना...। ऐसे में नारों के बीच शुक्रवार को अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत एलायंस क्लब इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने सदर सीट पर होने वाले उपचुनाव में शत- प्रतिशत मतदान के लिए शहरियों को जागरूक किया।
विज्ञापन

शहर में भ्रमण को निकली जागरूकता रैली ने जगह-जगह लोगों को मतदान के लिए शपथ भी दिलाई। मतदान के मायने भी समझाए। क्लब के इंटनेशनल एडवाइजर समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य की अगुवाई में मतदाता जागरूकता रैली शाम पांच बजे शहर के कंपनी गार्डेन पहुंची। यहां महिला-पुरुष मतदाताओं को पंफलेट बांटकर मतदान के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित चौपाल में इंटरनेशनल एडवाइजर रोशनलाल ऊमरवैश्य ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत प्रतिशत मतदान जरूरी है। मतदान हमसबका मौलिक अधिकार है। आने वाले 21 अक्तूबर को उपचुनाव में हम सभी शत प्रतिशत मतदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. दयाराम मौर्य रत्न ने कहा कि मतदान करने के बाद पड़ोसी को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर आनंद मोहन ओझा, कृष्णमोहन गुप्ता, संतोष, पूनम गुप्ता, रेखा ऊमरवैश्य, अर्चना खंडेलवाल, सुधा, मेघा, मिली आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed