फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Answer sought from 16 engineers on negligence in Mahakumbh work

Prayagraj News: महाकुंभ के कार्यों में लापरवाही पर 16 अभियंताओं से जवाब तलब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Answer sought from 16 engineers on negligence in Mahakumbh work
महाकुंभ के कार्यों में लापरवाही पर 16 अभियंताओं से जवाब तलब किया गया है। इसमें पीडीए के छह, लोनिवि के आठ और नगर निगम के दो अभियंता शामिल हैं।
विज्ञापन

हाल ही में नगर विकास के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने समीक्षा बैठक के दाैरान कार्यों में देरी करने वाले अभियंताओं को चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। इस पर मेलाधिकारी की ओर से पीडीए, लोनिवि और निगम के 16 अवर और सहायक अभियंताओं को चिह्नित कर विभागों के मुख्य अभियंता को पत्र लिखा गया है। साथ ही दो दिनों में संबंधित अभियंताओं से जवाब तलब कर कार्रवाई के लिए कहा गया है। मेलाधिकारी की ओर से पत्र जारी होने के बाद अब विभागीय अभियंताओं में खलबली मच गई है। जवाब तलब किए जाने अभियंताओं में पीडीए से विवेक गुप्ता, संजय जैन, राजेश, गाैरव मल्ल, कुलदीप चाैहान और देवेंद्र मिश्रा शामिल हैं। वहीं लोनिवि के अभियंताओं में सत्यवीर सिंह, राजेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, तुषारकांत, अभिषेक सिंह, मनोज कुमार, उमाशंकर पांडे, धनीराम शामिल हैं। इसके अलावा नगर निगम के अभियंता दद्दू सिंह और डंबर सिंह से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed